ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम का ऐलान, बाबर आजम सहित इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Updated:
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम

पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है. पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की वापसी हुई है. वहीं टीम का कमान शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई है.

विज्ञापन

Pakistan: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है. तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि सलमान अली आगा उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

बांग्लादेश के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज से बाहर रहे पूर्व कप्तान बाबर आजम, स्टार लेग स्पिनर शादाब खान, तेज गेंदबाज नसीम शाह, हारिस राउफ और सूफियान मुकीम की टीम में वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों के आने से पाकिस्तान का स्क्वाड बैलेंस और बेहतर नजर आ रहा है. इसके अलावा पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में खेल चुके अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर को पहली बार वनडे टीम में भी मौका दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस राउफ, अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, माज सदाकत, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शमील हुसैन और सूफियान मुकीम.

उस्मान खान को नहीं किया गया शामिल

पीसीबी के बयान के अनुसार, बीमारी की वजह से उस्मान खान सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इस कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. जबकि चोट के कारण फखर जमान और सैम अयूब पहले ही बाहर हो चुके थे. इन खिलाड़ियों के बाहर के बाद टीम में दो विकेटकीपर को शामिल किया गया है. जिसमें मुहम्मद गाजी घोरी और नजीर को मौका मिला है.

23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज के लिए 23 मई को पाकिस्तान, इस्लामाबाद पहुंचेगी. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा. इसके बाद बाकी बचे दोनों मैच लाहौर के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाएंगे.

PAK vs AUS: वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखमैदान (वेन्यू)
पहला वनडे30 मईरावलपिंडी
दूसरा वनडे02 जूनलाहौर
तीसरा वनडे04 जूनलाहौर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का बेहतरीन प्रदर्शन

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड हाल के वर्षों में काफी मजबूत रहा है. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी बार द्विपक्षीय शृंखला साल 2024 में खेली गई थी, जहां पाकिस्तान ने 22 साल बाद सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का आखिरी बार दौरा 2022 में किया था और इस सीरीज को भी पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था.

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पकड़ा मैच का सबसे बेस्ट कैच, ‘फिंगर ऑन लिप्स’ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola