शुभमन गिल ने पकड़ा मैच का सबसे बेस्ट कैच, ‘फिंगर ऑन लिप्स’ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Shubhman Gill celebrating with a finger on his lips

शुभमन गिल होठों पर उंगुली रखकर जश्न मनाते हुए

Shubhman Gill: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच में शुभमन गिल ने एक बेहतरीन कैच लपका. इसके बाद उन्होंने अपने होंठों पर उंगली रखकर दर्शकों को शांत रहने का इशारा किया.

विज्ञापन

Shubhman Gill: आईपाएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. इस मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल ने एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसने पूरे मैच का पासा ही पलट दिया. दरअसल, शिवम दुबे अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सीएसके को मैच में बनाए हुए थे. लेकिन जैसे ही गिल ने उनका विकेट चटकाया, चेन्नई की सारी उम्मीदें भी खत्म हो गईं. दुबे का यह बड़ा विकेट लेने के बाद शुभमन गिल मैदान पर सीएसके के फैंस की तरफ देखकर एक अनोखा इशारा करते नजर आए.

गिल ने पकड़ा कमाल का कैच

मैच के उस नाजुक मोड़ पर राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और शिवम दुबे को छकाने में कामयाब रहे. दुबे ने राशिद की गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और हवा में चली गई. कवर पर फील्डिंग कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए एक शानदार डाइव लगाई और एक अद्भुत कैच लपक लिया. उसके बाद होंठों पर उंगली रखी और खामोश रहने का इशारा किया. उनका यह आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गुजरात ने खड़ा किया बड़ा टारगेट

अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 229 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया. कप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, तो वहीं साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली. दोनों के बीच हुई 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप ने चेन्नई के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. इसके बाद लास्ट में आए जोस बटलर ने महज 27 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोककर गुजरात को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

शिवम दूबे ने जगाई उम्मीद

230 रनों का विशाल लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरू से ही बेहद मुश्किल नजर आ रहा था. इसकी सबसे बड़ी वजह टीम की बेहद खराब शुरुआत रही, जिसने महज 29 रनों के स्कोर पर अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए. ऐसे संकट के समय क्रीज पर उतरे शिवम दुबे ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन ठोककर मैच में नया रोमांच पैदा कर दिया. दुबे ने राशिद खान के ओवर में एक गगनचुंबी छक्का जड़कर गुजरात टाइटंस के खेमे में टेंशन साफ बढ़ा दी थी. लेकिन इस बड़े विकेट के गिरते ही चेन्नई की पारी बिखर गई और पूरी टीम 14 ओवरों में महज 140 रनों पर सिमट गई. इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने 90 रनों से एक धमाकेदार जीत दर्ज की.

यह भी पढ़े- IPL 2026 में चेन्नई का सफर खत्म, कप्तान गायकवाड़ पर लगा लाखों का जुर्माना

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola