ePaper

रिश्वत लेने के आरोपों पर बिफरे रैना, कहा, ललित मोदी पर करेंगे मान हानि का केस

Updated at : 02 Jul 2015 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोपों पर बिफरे रैना, कहा, ललित मोदी पर करेंगे मान हानि का केस

नयी दिल्ली : एक व्यवसायी से रिश्वत लेने के ललित मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने आज कहा कि वह पूर्व आईपीएल आयुक्त के लिये कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं और वह कभी किसी तरह के गलत कामों में शामिल नहीं रहे. खेल प्रबंधन कंपनी रिति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक व्यवसायी से रिश्वत लेने के ललित मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने आज कहा कि वह पूर्व आईपीएल आयुक्त के लिये कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं और वह कभी किसी तरह के गलत कामों में शामिल नहीं रहे.

खेल प्रबंधन कंपनी रिति स्पोर्ट्स की तरफ से जारी बयान में रैना ने कहा, मेरे बारे में हाल की मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में मैं विश्व भर में अपने प्रशंसकों को जागरुक और स्थिति स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने यह खेल हमेशा सही खेल भावना और पूरी ईमानदारी से खेला.

रैना रिति स्पोर्ट्स से जुडे हैं. उन्होंने कहा, मैं कभी किसी तरह के गलत कामों में शामिल नहीं रहा और मेरे खिलाफ लगाये गये सभी आरोप गलत हैं. मैंने जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व किया क्रिकेट खेलना मेरा जुनून रहा. मैं इस मामले पर उचित कदम उठाने के लिये अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करने पर विचार कर रहा हूं. ललित मोदी ने आरोप लगाये थे भारत के दो शीर्ष क्रिकेटरों और वेस्टइंडीज के एक खिलाडी ने रीयल एस्टेट से जुडे एक व्यवसायी जो सट्टेबाज भी है, से रिश्वत ली थी.

लंदन में रह रहे ललित ने एक पत्र ट्वीट किया जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि वह उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सीईओ डेव रिचर्डसन को लिखा था. ललित ने इसके बाद उन तीन खिलाडियों के नामों का खुलासा किया जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उनके व्यवसायी से करीबी संबंध हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि इस व्यवसायी ने तीनों खिलाडियों को नकद और अचल संपत्ति दी थी.

आईसीसी ने स्वीकार किया कि उसे ललित से पत्र मिला था लेकिन उसने क्रिकेटरों को यह कहकर क्लीन चिट दे दी थी कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. बीसीसीआई ने भी खिलाडियों को क्लीन चिट दे दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola