साक्षी धौनी ने किया ट्वीट, पहली बार चेन्नई पहुंची Ziva

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2015 1:57 PM

विज्ञापन

आज से इंडियन प्रीमियर लीग सीजन आठ का शुभ आरंभ हो रहा है. कल चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा. इस मैच के लिए महेंद्र सिंह धौनी पत्नी साक्षी और जीवा के साथ चेन्नई में हैं. साक्षी सिंह धौनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि जीवा पहली बार चेन्नई में […]

विज्ञापन

आज से इंडियन प्रीमियर लीग सीजन आठ का शुभ आरंभ हो रहा है. कल चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा. इस मैच के लिए महेंद्र सिंह धौनी पत्नी साक्षी और जीवा के साथ चेन्नई में हैं. साक्षी सिंह धौनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि जीवा पहली बार चेन्नई में हैं.

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि जीवा की मुस्कान अमूल्य है. गौरतलब है कि पिछले दिनों महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी और बिटिया जीवा को लेकर गृहनगर रांची पहुंचे थे. जीवा का जन्म गुड़गांव में छह फरवरी को हुआ था. जीवा के जन्म के बाद से उसकी कई फर्जी तसवीरें सोशल मीडिया में नजर आयी. सबसे पहले साक्षी ने जीवा की एक तसवीर ट्वीट की थी, जिसमें उसकी अंगुलियां नजर आ रही थीं, लेकिन जीवा की पहली तसवीर तभी सामने आयी, जब वह अपने पिता महेंद्र सिंह धौनी की गोद में अपने घर रांची पहुंची. कुछ दिन रांची में बिताने के बाद धौनी पत्नी और बेटी के साथ आईपीएल सीजन 8 में भाग लेने के लिए कोलकाता चले गये थे. वहां से वे चेन्नई रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola