कोहली ने देखी अनुष्का की फिल्म NH-10, कहा, ''मेरे प्यार अनुष्का पर गर्व''

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज और टीम के उपकप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच का प्यार अब खुल कर सामने आ गया है. कोहली ने आज विश्व कप के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म NH- 10 का आनंद उठाया. फिल्म देखने के बाद कोहली ने ट्वीट […]
टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज और टीम के उपकप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच का प्यार अब खुल कर सामने आ गया है. कोहली ने आज विश्व कप के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म NH- 10 का आनंद उठाया.
फिल्म देखने के बाद कोहली ने ट्वीट कर इसकी सफलता के बारे में अपनी राय दी. उन्होंने पहली बार आज खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी कर दिया. ट्वीट में लिखा अनुष्का की नयी फिल्म बहुत अच्छी है और उसने इसमें बहुत अच्छा काम किया है. कोहली ने लिखा मेरे प्यार अनुष्का ने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है और मुझे अनुष्का पर गर्व है.
Just watched #NH10 and i am blown away. What a brilliant film and specially an outstanding performance by my love @AnushkaSharma. SO PROUD:)
— Virat Kohli (@imVkohli) March 17, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




