न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में वापसी कर सकते हैं क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2015 3:11 PM
आकलैंड : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क कल यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं और उन्होंने कहा कि वह पहले ही तरह फिट और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. क्लार्क को दिसंबर में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान दायें पैर ही हैमस्ट्रिंग […]
आकलैंड : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क कल यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं और उन्होंने कहा कि वह पहले ही तरह फिट और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. क्लार्क को दिसंबर में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान दायें पैर ही हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी.
क्लार्क को बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दूसरे विश्व कप मैच के साथ वापसी करनी थी लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ गया. ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह अपनी फिटनेस के बारे में बात करके थक चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










