ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेलेंगे माइकल क्लार्क

मेलबर्न :ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान माइकल क्लॉर्क संभवत: विश्वकप के दौरान भी टीम के लिए उपलब्ध न हों. उनकी फिटनेस को लेकर आशंका अभी भी जतायी जा रही है. कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान माइकल क्लॉर्क ने इस बात को स्वीकारा कि वे अभी चोट से पूरी तरह […]
मेलबर्न :ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान माइकल क्लॉर्क संभवत: विश्वकप के दौरान भी टीम के लिए उपलब्ध न हों. उनकी फिटनेस को लेकर आशंका अभी भी जतायी जा रही है.
कल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान माइकल क्लॉर्क ने इस बात को स्वीकारा कि वे अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सकें है और बहुत संभव है कि वे विश्वकप के शुरुआती मैचों के दौरान टीम के लिए नहीं खेल पायें.
क्लॉर्क ने कमेंटरी करते हुए कहा कि आशंका है कि मैं इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले पहले मैच में टीम के साथ न रहूं, लेकिन मैं विश्वकप के अन्य मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहूंगा.गौरतलब है कि माइकल क्लॉर्क हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. पिछले दिनों उनका ऑपरेशन भी हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




