भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर गांगुली से किया गया सवाल, तो मिला ये जवाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 9:17 AM

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना लगभग तय है. सौरभ के अलावा इस पद के लिए और दूसरा दावेदार नहीं है, ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है. हालांकि गांगुली इस पद पर सिर्फ 10 महीने के लिए रहेंगे और उसके बाद उन्हें बीसीसीआई […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना लगभग तय है. सौरभ के अलावा इस पद के लिए और दूसरा दावेदार नहीं है, ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है. हालांकि गांगुली इस पद पर सिर्फ 10 महीने के लिए रहेंगे और उसके बाद उन्हें बीसीसीआई के नये संविधान के मुताबिक तीन साल के कूलिंग पीरियड पर जाना होगा. इसके बाद से ही कयास लगाये जाने शुरू हो गये थे कि उनका अगला पड़ाव राजनीति हो सकती है.

इस प्रकार की अटकलें भी थीं कि गांगुली को भारतीय जनता पार्टी बंगाल में अपना चुनावी चेहरा बना सकती है. हालांकि इन अटकलों को सौरभ गांगुली ने खारिज कर दिया है. मंगलवार को कोलकाता में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पूर्व कप्तान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया. गांगुली ने कहा कि वह अमित शाह से पहली बार ही मिले थे. इस मुलाकात के दौरान उनसे न ही बीसीसीआई में किसी पद के बारे में बात की और न ही कोई ऐसी चर्चा हुई. गांगुली ने कहा कि राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola