ePaper

BCCI ने दी दिनेश कार्तिक को माफी, तोड़ दिया था ये अहम नियम

Updated at : 16 Sep 2019 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI ने दी दिनेश कार्तिक को माफी, तोड़ दिया था ये अहम नियम

नयी दिल्लीः बीसीसीआई ने केन्द्रीय अनुबंध का उपबंध तोड़ने के मामले में भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बिना शर्त मांगी गयी माफी को स्वीकर कर लिया. अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया. कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः बीसीसीआई ने केन्द्रीय अनुबंध का उपबंध तोड़ने के मामले में भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बिना शर्त मांगी गयी माफी को स्वीकर कर लिया. अब इस मामले का पटाक्षेप हो गया. कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन किया था.

कार्तिक ने बीसीसीआई से नोटिस मिलने के बाद बिना ‘शर्त माफी’ मांगी थी. कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हैं. वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिनबैगो की जर्सी में मैच देखते नजर आये थे. बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध के मुताबिक देश के लिए 26 टेस्ट और 94 एकदिवसीय खेलने वाले कार्तिक को इस मैच के लिए बोर्ड से मंजूरी लेनी चाहिए थी.

उनका अनुबंध उन्हें किसी निजी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है. बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा है कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं कर दिया जाये. कार्तिक ने अपने जवाब में कहा था कि कि वह केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम के अनुरोध पर पोर्ट आफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola