श्रीलंका ने विश्व कप से पहले आठ मैचों की हार का क्रम तोड़ा

लंदन : श्रीलंका ने विश्व कप से पहले आठ मैचों की हार का क्रम तोड़ते हुए स्काटलैंड के खिलाफ वर्षाबाधित मैच में 35 रन से जीत दर्ज की. स्काटलैंड भले ही विश्व के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका हो लेकिन पिछले साल टूर्नामेंट के मेजबान और खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराकर उसने साबित […]
लंदन : श्रीलंका ने विश्व कप से पहले आठ मैचों की हार का क्रम तोड़ते हुए स्काटलैंड के खिलाफ वर्षाबाधित मैच में 35 रन से जीत दर्ज की. स्काटलैंड भले ही विश्व के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका हो लेकिन पिछले साल टूर्नामेंट के मेजबान और खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराकर उसने साबित कर दिया था कि वह उलटफेर करने में माहिर है. श्रीलंका ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के 77 रन की मदद से आठ विकेट पर 322 रन बनाये.
सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने भी पहला अर्धशतक बनाया. करुणारत्ने को अपनी पारी में तीन जीवनदान मिले. जवाब में स्काटलैंड को बारिश के कारण 235 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. उसे सात ओवर में 103 रन की जरूरत थी और टीम 199 रन पर आउट हो गई. नुवान प्रदीप ने चार विकेट चटकाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




