ePaper

सीपीएल खिलाड़ी ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने इरफान पठान

Updated at : 16 May 2019 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
सीपीएल खिलाड़ी ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने इरफान पठान

नयी दिल्ली : ऑलराउंडर इरफान पठान गुरुवार को केरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गये. इससे वह विदेशी टी20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं। यह देखना अभी बाकी है कि बीसीसीआई से उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल पाता है या नहीं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑलराउंडर इरफान पठान गुरुवार को केरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गये.

इससे वह विदेशी टी20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं। यह देखना अभी बाकी है कि बीसीसीआई से उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल पाता है या नहीं. बीसीसीआई का भारतीय क्रिकेटरों की बीबीएल, सीपीएल और बीपीएल जैसे लीग में भागीदारी को लेकर कड़ा रवैया रहा है.

सीपीएल 2019 के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट गुरुवार को घोषित किया गया जिसमें इरफान एकमात्र भारतीय शामिल हैं. इरफान ने भारत की तरफ से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola