चटगाँव में पुलिस पर क्रिकेटर नयीम हसन से बदसलूकी का आरोप, जाँच का आश्वासन
Published by : Arquam Abdul Mannan Updated At : 13 Jun 2026 11:10 AM
नयीम हसन ( फोटो सोशल मीडिया )
Nayeem Hasan : नयीम हसन के साथ हुई घटना ने बांग्लादेश क्रिकेट में हलचल मचा दी है। पुलिस ने जाँच का वादा किया है, लेकिन अब सबकी नज़र इस पर है कि नयीम को न्याय कितनी जल्दी मिलता है.
Nayeem Hasan : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा टेस्ट स्पिनर नयीम हसन ने आरोप लगाया है कि चटगाँव में पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. हाल ही में ढाका प्रीमियर लीग का आखिरी मैच खेलने के बाद वह अपने घर लौटे थे और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम में चुने गए हैं. इस घटना ने क्रिकेट जगत में चिंता पैदा कर दी है.
क्या है घटना
12 जून की रात करीब 11:25 बजे नयीम एक ऑटो से घर जा रहे थे. रास्ते में लंका बाजार फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उनका ऑटो रोका. पुलिस ने ड्राइवर से कागज़ात लिए और नयीम से कहा कि कार में बैठो. नयीम ने कहा कि “आप मेरा बैग चेक कर सकते हैं”, लेकिन पुलिस ने उन्हें गले से पकड़कर कार में बैठा लिया. इसके बाद उन्हें धक्का दिया गया, मारा गया और गाली-गलौज की गई.
नयीम का बयान
नयीम ने बताया कि उन्होंने पुलिस को कहा कि वह राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और टेस्ट मैचों में देश के लिए चुने गए हैं. लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी. बाद में जब अधिकारियों को फोन पर पता चला कि वह राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, तब पुलिस का रवैया बदला. नयीम ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बेहद अपमानजनक है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुँचा है.
पुलिस का जवाब
चटगाँव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने कहा कि मामले की जाँच की जाएगी और दोषियों को सज़ा दी जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नयीम को न्याय मिलेगा और पुलिस की छवि बनाए रखने के लिए सख़्त कदम उठाए जाएँगे.
ये भी पढे : महिला टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और आयरलैंड की आज भिड़ंत ICC WOMEN’S T20 WORLD CUP 2026
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










