ePaper

दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम घोषित, अनुभवी हाशिम अमला को मिली जगह

Updated at : 18 Apr 2019 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम घोषित, अनुभवी हाशिम अमला को मिली जगह

केप टाउन : अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला को 30 मई से ब्रिटेन में शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए गुरुवार को चुनी गयी दक्षिण अफ्रीका की टीम में युवा रीजा हेंड्रिक्स की जगह टीम में शामिल किया गया. अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों में 18,000 से ज्यादा […]

विज्ञापन

केप टाउन : अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला को 30 मई से ब्रिटेन में शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए गुरुवार को चुनी गयी दक्षिण अफ्रीका की टीम में युवा रीजा हेंड्रिक्स की जगह टीम में शामिल किया गया.

अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों में 18,000 से ज्यादा रन बनाये हैं, लेकिन खराब फार्म के कारण वह टीम से बाहर थे. चयनकर्ताओं ने हालांकि 18 एकदिवसीय खेलने वाले हेंड्रिक्स की जगह 36 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा जताया.

फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली इस टीम में और कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है. टीम के पास डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिच नोर्टजे के रूप में शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है तो वहीं इमरान ताहिर और तबरेज शम्सी स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे.

इसे भी पढ़ें…

श्रीलंका की वर्ल्‍डकप टीम घोषित, 4 साल बाद मलिंगा की वनडे में वापसी

पन्द्रह सदस्यीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर एंडिले फेहलुकवायो और ड्वेन प्रिटोरियस को चुना गया है. क्विंटन डि काक एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर है जबकि उनकी अनुपस्थिति में डेविड मिलर यह भूमिका निभाएंगे.

टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डि काक, जेपी डुमिनी, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनिच नॉर्टजे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन, इमरान ताहिर, रासी वान डेर डुस्सेन.

इसे भी पढ़ें…

आईसीसी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व प्रमुख रोसेयू को श्रृद्धांजलि दी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola