भारतीय क्रिकेट टीम में दुनिया के किसी भी हिस्से में जीत दर्ज करने की क्षमता : सचिन तेंदुलकर

कोलकाता : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत को आगामी एकदिवसीय विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार बताते हुए रविवार को यहां कहा कि यह देखना सुखद है कि हमारी क्रिकेट टीम दुनिया के किसी भी हिस्से और पिच पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है. विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशों में […]
कोलकाता : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भारत को आगामी एकदिवसीय विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार बताते हुए रविवार को यहां कहा कि यह देखना सुखद है कि हमारी क्रिकेट टीम दुनिया के किसी भी हिस्से और पिच पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल सकती है.
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशों में तीन एकदिवसीय शृंखलाओं में जीत दर्ज की है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 5-1, ऑस्टेलिया में 2-1 और न्यूजीलैंड में 4-1 से शृंखला अपने नाम की जबकि उसे इंग्लैंड में शिकस्त मिली. तेंदुलकर ने रविवार को कहा, मैंने कई बर कहा है कि दुनिया के किसी भी हिस्से और किसी भी पिच पर खेलने के लिए हमारी टीम पूरी तरह संतुलित है.
इसे भी पढ़ें…
रायुडू-पांड्या की धाकड़ बल्लेबाजी, भारत ने 35 रन से जीता 5वां वनडे, शृंखला पर 4-1 से कब्जा
आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कोलकाता मैराथन के ब्रांड दूत के तौर पर यहां पहुंचे तेंदुलकर ने कहा, जहां तक हमारी संभावनाओं (विश्व कप में) का सवाल है तो मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं कि हम उसके प्रबल दावेदार होंगे. विश्व कप की मेजबान इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन किया, लेकिन तेंदुलकर का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में वनडे में उसकी टीम पूरी तरह अलग होगी.
इसे भी पढ़ें…
न्यूजीलैंड को वनडे शृखंला में हराने के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा, खुद को परखना चाहते थे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, (विश्व कप में) किसी भी टीम का प्रदर्शन शुरुआत में लय हासिल करने पर निर्भर करेगा. मेरा मानना है कि इंग्लैंड प्रबल दावेदार होगा जबकि न्यूजीलैंड की टीम छुपीरूस्तम हो सकती है.
न्यूजीलैंड को घरेलू एकदिवसीय शृंखला में भारत से शिकस्त मिली लेकिन विश्व कप में टीम शानदार प्रदर्शन कर सकती है. उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड ने शृंखला में संघर्ष किया लेकिन उनकी टीम अच्छी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




