आईपीएल 12 की नीलामी 18 दिसंबर से, 1003 खिलाड़ियों की लगेगी ''बोली''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2018 7:30 PM
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र के लिए 18 दिसंबर से जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी. जिसमें आठ फ्रेंचाइजी टीमों में 70 उपलब्ध स्थानों के लिए 1003 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. पूर्वोत्तर के राज्यों, उत्तराखंड और बिहार के क्रिकेटरों के अलावा 232 विदेशी खिलाड़ियों ने भी नीलामी के लिए पंजीकरण […]
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र के लिए 18 दिसंबर से जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी होगी. जिसमें आठ फ्रेंचाइजी टीमों में 70 उपलब्ध स्थानों के लिए 1003 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है.
पूर्वोत्तर के राज्यों, उत्तराखंड और बिहार के क्रिकेटरों के अलावा 232 विदेशी खिलाड़ियों ने भी नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है. पंजीकृत खिलाड़ियों में से 800 ने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है जिसमें 746 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.
विदेशियों में ऑस्ट्रेलिया के 35 जबकि अफगानिस्तान के 27 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के 59 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. अमेरिका, हांगकांग और आयरलैंड का एक-एक खिलाड़ी इस शुरुआती सूची में शामिल है.
इसे भी पढ़ें…
कर्नाटक के खिलाफ मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लेंगे जयदेव शाह
नीलामी के लिए इस सूची में छंटनी की जाएगी और फ्रेंचाइजियों को अपनी पसंद के खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया गया है. आईपीएल की नीलामी का नियमित रूप से संचालन करने वाले रिचर्ड मेडले इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे और नीलामी के संचालन की जिम्मेदारी इस बार ह्यू एडमिडेस को सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें…
बेदी ने 41 साल पहले कर दिया था ऑस्ट्रेलियाई टीम के ‘नाक में दम’, कोहली दोहरायेंगे इतिहास !
एडमिडेस को नीलामी कंपनी क्रिस्टी में 30 साल से अधिक का अनुभव है. वह मेडले की जगह लेंगे जिनकी अनुपस्थिति के बारे में बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कोई जानकारी नहीं दी गई.
इसे भी पढ़ें…
विराट कोहली ने कहा खिलाड़ी सीमा नहीं लाघेंगे, पर रोचकता बनाये रखेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










