कोहली 6000 रन बनानेवाले दसवें भारतीय बल्लेबाज

साउथम्पटन : भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करनेवाले भारत के दसवें और दुनिया के 66वें बल्लेबाज बन गये. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में अपना छठा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की. कोहली ने अपनी 119वीं पारी में 6000 रन पूरे […]
साउथम्पटन : भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे करनेवाले भारत के दसवें और दुनिया के 66वें बल्लेबाज बन गये. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में अपना छठा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की.
कोहली ने अपनी 119वीं पारी में 6000 रन पूरे किये और इस तरह से सुनील गावस्कर (117) के बाद सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचनेवाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने. विश्व रिकार्ड डान ब्रैडमैन के नाम पर है जिन्होंने 68 पारियों में 6000 टेस्ट रन पूरे किये थे. भारत की तरफ से कोहली से पहले जिन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे किये थे उनमें सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरूद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




