चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को झटका, स्टोक्स चोटिल, मोईन टीम में शामिल

साउथम्पटन : इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि बेन स्टोक्स गेंदबाजी की अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये पूरी तरह से फिट नहीं हैं जिसके कारण उनकी जगह भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिये मोईन अली को टीम में रखना पड़ा. रूट ने मैच की पूर्व संध्या […]
साउथम्पटन : इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि बेन स्टोक्स गेंदबाजी की अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये पूरी तरह से फिट नहीं हैं जिसके कारण उनकी जगह भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिये मोईन अली को टीम में रखना पड़ा.
रूट ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, पिछले सप्ताह की टीम में दो बदलाव किये गये हैं. क्रिस वोक्स की जगह सैम कुरेन को लिया गया है और बेन गेंदबाजी के लिहाज से शतप्रतिशत फिट नहीं है और इसलिए टीम का संतुलन बनाने के लिये ओली पोप की जगह मोईन अली को टीम में रखा गया है. तीसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टोक्स के घुटने में चोट लग गयी थी.
रूट ने कहा, मोईन जैसा खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में लौटता है और दोहरा शतक जमाने के साथ ही छह विकेट लेता है. सैम भी सर्रे की तरफ से खेल रहा था और उसके पास अब एक और मौका है. किसी भी समय आप वापसी से बहुत ज्यादा दूर नहीं रहते हो.
इंग्लैंड पांच मैचों की शृंखला में अभी 2-1 से आगे चल रहा है. उसे पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन रूट को विश्वास है कि उनकी टीम वापसी करने में सफल रहेगी. उन्होंने कहा, पिछले सप्ताह हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे.
हमारी सबसे मजबूती हमारा जज्बा है तथा विशेषकर घरेलू परिस्थितियों में वापसी करने में हमारा रिकार्ड बहुत अच्छा है. हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं और उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




