एडीलेड का शतक विराट कोहली की पहली पसंद

Updated at : 03 Aug 2018 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
एडीलेड का शतक विराट कोहली  की पहली पसंद

बर्मिंघम : विराट कोहली ने इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट शतक जमाकर भारत को पहले टेस्ट में बरकरार रखा है लेकिन कप्तान ने अपनी इस यादगार पारी को एडीलेड में चार साल पहले खेली गई 141 रन की पारी के बाद दूसरे नंबर पर रखा . कोहली ने 149 रन की पारी खेलने के बाद […]

विज्ञापन


बर्मिंघम :
विराट कोहली ने इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट शतक जमाकर भारत को पहले टेस्ट में बरकरार रखा है लेकिन कप्तान ने अपनी इस यादगार पारी को एडीलेड में चार साल पहले खेली गई 141 रन की पारी के बाद दूसरे नंबर पर रखा . कोहली ने 149 रन की पारी खेलने के बाद बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘ मुझे नहीं पता. यह एडीलेड की पारी के बाद दूसरे नंबर पर रहेगी. एडीलेड की पारी मेरे लिए बहुत खास है. वह दूसरी पारी थी और हम पांचवें दिन 364 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे .’ उन्होंने कहा ,‘ मेरे दिमाग में साफ था कि हमें लक्ष्य हासिल करना है. यह सोचकर बहुत अच्छा लगता है.

मैं उस पारी को लेकर बहुत खुश हूं ‘ कोहली ने दोनों पारियों में शतक जमाये थे लेकिन भारत 48 रन से हार गया था . कोहली ने चार साल पहले इंग्लैंड दौरे पर दस पारियों में सिर्फ 134 रन बनाये थे. उन्होंने कहा ,‘ यह सिर्फ पहले मैच में शतक की बात नहीं है बल्कि इस लय को बरकरार रखना जरूरी है. मैं आउट होने से बहुत निराश था क्योंकि हम 10 – 15 रन की बढ़त बना सकते थे .

मैं अपनी तैयारियों से खुश हूं और दुनिया की परवाह नहीं करता.’ जेम्स एंडरसन ने इस बार भी उन्हें परेशान करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए. कोहली ने कहा ,‘ यह कठिन था लेकिन मैंने खुद से कहा कि इस चुनौती का लुत्फ उठाना जरूरी है. यह मानसिक और शारीरिक ताकत की परीक्षा थी लेकिन मुझे खुशी है कि हम उनके स्कोर के करीब पहुंचे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola