ePaper

श्रीलंकाई क्रिकेट में भूचाल, बॉल टेंपरिंग के कारण कप्तान और कोच निलंबित

Updated at : 16 Jul 2018 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंकाई क्रिकेट में भूचाल, बॉल टेंपरिंग के कारण कप्तान और कोच निलंबित

दुबई : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल , कोच चंदिका हाथुरूसिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिंघा पर इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण को लेकर दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले चार वनडे और दो टेस्ट का प्रतिबंध लगा दिया गया है. तीनों को खेल भावना के विपरीत आचरण का दोषी […]

विज्ञापन

दुबई : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल , कोच चंदिका हाथुरूसिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिंघा पर इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण को लेकर दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले चार वनडे और दो टेस्ट का प्रतिबंध लगा दिया गया है.

तीनों को खेल भावना के विपरीत आचरण का दोषी पाया जाने के बाद प्रतिबंध लगाया गया. स्वतंत्र न्यायिक आयुक्त माइकल बेलोफ ने तीनों पर आठ निलंबन अंक लगाये जिसके मायने हैं कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले चार वनडे और दोनों टेस्ट से बाहर रहेंगे.

तीनों को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने 19 जून को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.3.1 के उल्लंघन का दोषी पाया जो खेल भावना के विपरीत आचरण से संबंधित है.

आईसीसी के बयान में कहा गया , आठ निलंबन अंक के मायने दो टेस्ट , चार वनडे या आठ वनडे और टी 20 से निलंबन है. न्यायिक आयुक्त द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत तीनों सहयोगी स्टाफ भी निलंबित रहेंगे. इन तीनों पर छह डिमेरिट अंक भी लगाये गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola