VIRAL VIDEO : चमारा सिल्वा ने खेला अजीबो गरीब शॉट, सोशल मीडिया पर बने हंसी के पात्र

नयी दिल्ली : क्रिकेट में खिलाड़ी हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में रहते हैं, कुछ इसमें सफल होते हैं, तो कुछ नाकाम रहते हैं. टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी का हेलिकॉप्टर शॉट और श्रीलंका के महान क्रिकेटर दिलशान का ‘दिल स्कूप’ शॉट दुनिया भर में फेमस हुआ है, लेकिन […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट में खिलाड़ी हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में रहते हैं, कुछ इसमें सफल होते हैं, तो कुछ नाकाम रहते हैं. टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी का हेलिकॉप्टर शॉट और श्रीलंका के महान क्रिकेटर दिलशान का ‘दिल स्कूप’ शॉट दुनिया भर में फेमस हुआ है, लेकिन श्रीलंका के ही क्रिकेटर चमारा सिल्वा ने एक ऐसा अनोखा शॉट खेल दिया, जो आज तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं खेला होगा और न कभी खेलना चाहेगा.
चमारा ने कुछ अलग करने की कोशिश में ऐसा शॉट खेला की अब सोशल मीडिया पर वो मजाक के पात्र बन गये हैं. दरअसल काफी समय पहले श्रीलंका के दो बड़े क्लबों एमएएस युनिकेला और टीजे लंका के बीच कोलंबो में खेले गए मैच के दौरान चमारा ने एक नया शॉट इजाद करने की कोशिश में विकेट के पीछे चले गये और बल्ले हो हवा में लहराया, लेकिन इस बीच गेंदबाज को उन्हें बोल्ड करने का पूरा समय मिल गया.
#MercantileCricket | Chamara Silva attempting an outrageous shot in a Mercantile match between MAS Unichela and Teejay Lanka at P. Sara Oval. pic.twitter.com/tSCX6OxEqv
— Damith Weerasinghe (@Damith1994) November 20, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




