ePaper

''सिक्सर किंग'' क्रिस गेल की इंडीज टी-20 टीम में वापसी, कोहली की बढ़ गयी मुश्किलें

Updated at : 05 Jul 2017 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
''सिक्सर किंग'' क्रिस गेल की इंडीज टी-20 टीम में वापसी, कोहली की बढ़ गयी मुश्किलें

किंगस्टन (जमैका): आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले एकमात्र टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है. टी20 प्रारुप में 35.32 की औसत से 1519 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सबसे सफल बल्लेबाज गेल को लेंडल सिमंस की जगह टीम में शामिल किया गया है जो […]

विज्ञापन

किंगस्टन (जमैका): आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले एकमात्र टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है. टी20 प्रारुप में 35.32 की औसत से 1519 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सबसे सफल बल्लेबाज गेल को लेंडल सिमंस की जगह टीम में शामिल किया गया है जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान रनों के लिए जूझ रहे थे.

अपने घरेलू मैदान सबीना पार्क पर यह गेल का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक जड़ने वाले गेल ने वेस्टइंडीज की ओर से पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टी20 2016 का फाइनल खेला था.

VIDEO : देखें, कैसे एक ‘टोपी’ ने क्रिस गेल और आरसीबी की जीत में मदद की

टेस्ट और वनडे में टीम की अगुआई करने वाले ऑलराउंडर जेसन होल्डर को एक बार फिर आराम दिया गया है और टीम की कमान कार्लोस ब्रेथवेट के हाथ में होगी.
चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने कहा, ‘ ‘हम टी20 टीम में क्रिस गेल की वापसी का स्वागत करते हैं. वह इस प्रारुप में सबसे शानदार बल्लेबाज हैं और हमारी टीम के शीर्ष क्रम को मजबूत करेंगे. ‘ ‘ मेजबान टीम फिलहाल पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रही है और उसके पास कल अंतिम मैच जीतकर श्रृंखला बराबर करने का मौका होगा.
टीम इस प्रकार है:
कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), सैमुअल बद्री, रोन्सफोर्ड बीटन, क्रिस गेल, एविन लुईस, जेसन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, मार्लन सैमुअल्स, जिरोम टेलर, चाडविक वाल्टन और केसरिक विलियम्स.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola