रोहतास के करगहर में हथियार के बल पर तीन युवकों से लूटपाट, चार बाइक पर सवार होकर आए थे आठ अपराधी, प्राथमिकी दर्ज

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

करगहर थाना, रोहतास

Rohtas News: रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र में नयका मोड़ के समीप चार बाइक पर सवार आठ सशस्त्र अपराधियों ने तीन युवकों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली. पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Rohtas News (करगहर से रजनीकांत पांडेय की रिपोर्ट)
रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के नयका मोड़ के समीप सत्यम डिजिटल धर्मकांटा के पास चार बाइक पर सवार आठ सशस्त्र अपराधियों ने तीन युवकों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर युवकों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली. पीड़ितों के बयान पर करगहर थाने में आठ अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पार्टी में जा रहे युवकों को अपराधियों ने घेरा

जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के इंदौर गांव निवासी आदित्य कुमार अपने मित्र रितिक कुमार और अनुप राज के साथ एक पार्टी में शामिल होने जा रहे थे. 10 जून 2026 की रात करीब 12 बजे जब वे नयका मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से चार बाइक पर सवार करीब आठ अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने तीनों युवकों को घेर लिया.

हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटी

पीड़ित आदित्य कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हथियार दिखाकर डराया और उसके पास मौजूद वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा दो हजार रुपये नकद लूट लिए. वहीं उसके दोनों साथियों से भी मोबाइल फोन और नकदी छीन ली गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए. पीड़ितों के अनुसार अधिकांश अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था और वे स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित के फर्दबयान के आधार पर करगहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के पांच दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से इलाके में सड़क सुरक्षा और पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: रोहतास के नोखा में कल लगेगा सहयोग शिविर, 19 विभागों के अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन