नोवामुंडी के न्यू टाउनशिप क्षेत्र में घुसा जंगली टस्कर हाथी, दहशत में टिस्को कर्मी

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी के टाटा स्टील के न्यू टाउनशिप एरिया में टिस्को कर्मचारियों के क्वार्टर में घुसा जंगली टस्कर हाथी. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Noamundi News: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील के न्यू टाउनशिप क्षेत्र में देर रात एक जंगली दंतेल हाथी के प्रवेश से टिस्को कर्मियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी. सूचना मिलने पर वन विभाग ने अभियान चलाकर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील के न्यू टाउनशिप क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दंतेल जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों में दहशत फैल गयी. टिस्को कर्मियों के आवासीय क्वार्टर के समीप हाथी के देखे जाने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गयी और हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया.

विज्ञापन

वन विभाग ने देर रात जंगल की ओर खदेड़ा

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देर रात तक अभियान चलाकर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर वापस भेज दिया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. हालांकि, रिहायशी क्षेत्र के बेहद करीब तक हाथी के पहुंच जाने से स्थानीय लोगों और टिस्को कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि यदि कहीं जंगली हाथी दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाये. लोग हाथी के पास जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसी स्थिति में अप्रिय घटना होने की आशंका बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें: बेटी ने अपनी मर्जी से कर ली प्रेमी संग शादी, बाप ने जीते जी कर दिया पिंडदान

मानव-हाथी संघर्ष रोकना बड़ी चुनौती

पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में समय-समय पर जंगली हाथियों की आवाजाही देखी जाती रही है. वन विभाग के सामने मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को रोकना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सतर्कता और समय पर सूचना मिलने से किसी भी दुर्घटना को टाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ लोग भेजे गए जेल, छापेमारी के दौरान हुई थी झड़प

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola