मोबाइल विवाद से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंचा, कांड्रा केस में दो और आरोपियों का सरेंडर...

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला में मोबाइल विवाद के बाद दो युवकों के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

सरायकेला: थाना क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस की लगातार दबिश के बाद दो अप्राथमिकी अभियुक्तों ने सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान, एक चार पहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

मोबाइल विवाद में अपहरण कर रापचा जंगल में दफनाने का आरोप

एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने बताया कि पिंड्राबेड़ा निवासी रवि हांसदा के लिखित आवेदन पर 20 अगस्त को कांड्रा थाना में मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी के अनुसार, मोबाइल को लेकर हुए विवाद में दो युवकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद शवों को रापचा जंगल में दफना दिया गया था. मामले में नामजद अभियुक्त फुलचंद रघुनाथ हांसदा और रविंद्र मांझी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

पूछताछ में सामने आये थे दो अन्य आरोपियों के नाम

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान में मांझी राज टुडू उर्फ राजा टुडू, निवासी सालडीह और सुनील सोरेन, निवासी यशपुर, थाना गम्हरिया के नाम सामने आये थे. इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस की लगातार दबिश के बीच दोनों आरोपियों ने 11 सितंबर को सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

निशानदेही पर गैता, कुदाल, वाहन और मोबाइल जब्त

न्यायालय की अनुमति के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया. पुलिस ने एक गैता, एक कुदाल, एक चार पहिया वाहन (मेस्टर जेएच 01 एवाई 0408) और दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं. पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola