400 वर्ष पुरानी पब्लिक दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी, नई कमेटी का पुनर्गठन, जानें कौन बने अध्यक्ष

विज्ञापन

बैठक के दौरान उपस्थित लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला की 400 साल पुरानी पब्लिक दुर्गा पूजा को भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है. राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में नई पूजा कमेटी का गठन किया गया है. इस ऐतिहासिक आयोजन की भव्यता और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

सरायकेला : आगामी दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य एवं पारंपरिक रूप से मनाने को लेकर पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी, सरायकेला की बैठक राज पैलेस में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें पूजा की तैयारियों, धार्मिक अनुष्ठानों, मेला एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

कोषाध्यक्ष ने पेश किया आय-व्यय का ब्यौरा

कमेटी के कोषाध्यक्ष पप्पू सामंत ने गत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. तांत्रिक मतानुसार आयोजित होने वाली सरायकेला की लगभग चार सौ वर्ष पुरानी ऐतिहासिक पब्लिक दुर्गा पूजा को पूरे विधि-विधान एवं परंपरा के साथ संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा - सरायकेला की ऐतिहासिक दुर्गापूजा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है. इसे परंपरा और आस्था के अनुरूप भव्य स्वरूप देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

नई कमेटी में अध्यक्ष बने राजा साहब

नई कमेटी में अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, उपाध्यक्ष गोलक बिहारी पति, श्रीधर सिंहदेव एवं बॉबी सिंहदेव, सचिव पप्पू सामंत, सह सचिव देवराज सिंहदेव, पवन कबी एवं तपन कामिला, कोषाध्यक्ष सुभम दास, सह कोषाध्यक्ष शम्भू पटनायक, शत्रुघन दास एवं भीष्म कैवर्त को बनाया गया. सांस्कृतिक सचिव रुपेश साहू एवं देवदत्त महंती तथा सह सांस्कृतिक सचिव राजेश आचार्य, मनोज पटनायक एवं शिवचरण साहू चुने गए, वहीं मुख्य मेला कंट्रोलर की जिम्मेदारी राजीव रथ को सौंपी गई.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में नीलाम्बर सिंहदेव, मुख्य पुजारी नीलकंठ सरंगी, राज ज्योतिषी तपन त्रिपाठी, पुजारी देवी प्रसन्न सरंगी, तपन पटनायक, संजीव पति, काशीनाथ कर,सुमित सिंहदेव, छोटू सिंह, संजय सिंहदेव,रजतेन्दु रथ,गंभीर सिंह, निबारण महतो सहित कई गणमान्य एवं भक्तगण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola