VIDEO: गाय बनी फुटबॉलर, फीफा वर्ल्ड कप से कम नहीं था 2 मिनट 13 सेकेंड के मैच का रोमांच

Updated:
विज्ञापन

गाय फुटबॉल खेलते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

FIFA World Cup 2026 के बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गाय फुटबॉल के साथ खेलती नजर आ रही है, जिसे देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप का खुमार अब जानवरों तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 का खुमार इन दिनों पूरी दुनिया पर छाया हुआ है. स्टेडियम में हजारों फैंस अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर भी वर्ल्ड कप से जुड़े वीडियो और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं. इसी बीच एक 2 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसने फुटबॉल प्रेमियों को हैरान करने के साथ-साथ उनका खूब मनोरंजन भी किया है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक गाय फुटबॉल के साथ खेलती हुई नजर आ रही है. आमतौर पर मैदान पर खिलाड़ियों को गेंद के साथ करतब दिखाते देखा जाता है, लेकिन इस वीडियो में गाय जिस अंदाज में गेंद को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय कभी अपने सिर से तो कभी पैरों की मदद से फुटबॉल को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है. कुछ क्षणों के लिए ऐसा लगता है मानो वह किसी फुटबॉल ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा हो. गाय की हरकतों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या दिए प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा कि फीफा वर्ल्ड कप का जुनून अब जानवरों तक पहुंच गया है, तो किसी ने मजाक में गाय को अगला “फुटबॉल सुपरस्टार” बता दिया. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान इससे ज्यादा मनोरंजक वीडियो शायद ही देखने को मिले.

हालांकि, वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन यह जरूर है कि इस क्लिप ने इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है.

चर्चा में आई ‘फुटबॉलर गाय’

मैदान के अंदर जहां मेसी, रोनाल्डो, एम्बाप्पे और अन्य स्टार खिलाड़ी अपने खेल से फैंस का दिल जीत रहे हैं, वहीं मैदान के बाहर यह अनोखी ‘फुटबॉलर गाय’ भी चर्चा का विषय बन गई है. FIFA World Cup 2026 के बीच वायरल हुआ यह वीडियो दिखाता है कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा जुनून है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है.

यह भी पढ़ें: फुटबॉल के महाकुंभ में ‘मेसी-रोनाल्डो’ का आखिरी डांस, 17 जून को लिखा जाएगा इतिहास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola