फुटबॉल के महाकुंभ में ‘मेसी-रोनाल्डो’ का आखिरी डांस, 17 जून को लिखा जाएगा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने करियर का छठा वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे. फुटबॉल के दो महान खिलाड़ियों का यह शायद आखिरी विश्व कप हो सकता है, ऐसे में 17 जून का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के लिए तैयार है…

विज्ञापन

Messi-Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस वर्ल्ड कप में फुटबॉल के दो दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करेंगे. दोनों छठी बार इस वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे. दोनों ही खिलाड़ी साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में फुटबॉल के महाकुंभ में उतर चुके हैं.

विज्ञापन

साल 2006 में जर्मनी की धरती पर जब इन दोनों ने अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि अगले 20 साल तक ये दोनों पूरी दुनिया पर राज करेंगे. 39 साल के मेसी और 41 साल के रोनाल्डो के लिए नॉर्थ अमेरिका में हो रहा यह टूर्नामेंट फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर आखिरी उपस्थिति होने वाली है. दिलचस्प बात यह है कि 17 जून को ये दोनों खिलाड़ी अलग-अलग मुकाबलों में दुनिया भर के फैंस को झूमने का मौका देंगे.

अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया (सुबह 6:30 बजे से)

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेंगे. अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर खिताब जीतने उतरेंगे. अर्जेंटीना की टीम इस बार भी टूर्नामेंट की सबसे हॉट फेवरेट है. मेसी के साथ-साथ फ्रंट लाइन में जूलियन अल्वारेज की रफ्तार और गोलपोस्ट के आगे ‘द वॉल’ कहे जाने वाले एमिलियानो मार्टिनेज टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं.

अर्जेंटीना की राह नहीं होगी आसान

अर्जेंटीना के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि सामने अल्जीरिया की वो टीम है जो इस समय गजब के फॉर्म में है. अनुभवी रियाद महरेज, फॉरवर्ड मोहम्मद अमौरा और रेयान ऐत-नूरी जैसे खिलाड़ी अर्जेंटीना का पार्टी खराब करने का माद्दा रखते हैं.

पुर्तगाल बनाम डीआर कांगो (रात 10:30 बजे से)

रात का रोमांच क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम होगा. ह्यूसटन में पुर्तगाल की टीम डीआर कांगो के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. हाल ही में यूईएफए नेशंस लीग (UEFA Nations League) जीतकर आ रही पुर्तगाली टीम इस समय आत्मविश्वास से भरी हुई है. रोनाल्डो की नजरें अपने करियर के इकलौते अधूरे सपने यानी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर टिकी हैं. पुर्तगाल की इस टीम में सिर्फ रोनाल्डो ही नहीं, बल्कि मिडफील्ड का जिम्मा संभालने वाले ब्रूनो फर्नांडीस और विटिन्या जैसे इन-फॉर्म स्टार्स भी हैं, जो खेल का रुख पलटना जानते हैं.

डीआर कांगो बिगाड़ सकती है पुर्तगाल की रणनीति

दूसरी तरफ, लंबे समय बाद वर्ल्ड कप के मुख्य मंच पर लौट रही डीआर कांगो की टीम अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ और रफ्तार से पुर्तगाल को चौंकाने की तैयारी में है. कप्तान चांसल म्बेम्बा और योएन विसा की अगुवाई में यह अफ्रीकी टीम किसी भी बड़ी टीम का गणित बिगाड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया…’, ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बोलते-बोलते रो पड़े वोजिन्हा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola