Calicut FC: केरल में दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय स्टार फुटबॉलर रिजोन जोस का निधन

Updated:
विज्ञापन

रिजोन जोस फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Footballer Rijon Jose Death: केरल के फुटबॉलर रिजोन जोस का सड़क हादसे में निधन हो गया. 29 वर्षीय खिलाड़ी कैलिकट एफसी का हिस्सा थे. इस दुखद खबर से फुटबॉल जगत में शोक है.

विज्ञापन

Footballer Rijon Jose Death: केरल फुटबॉल से एक दुखद खबर सामने आई है. कैलिकट एफसी के 29 वर्षीय फुटबॉलर रिजोन जोस की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा रविवार देर रात कोझिकोड में गांधी रोड फ्लाईओवर के पास हुआ. हादसे के बाद रिजोन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

बाइक से जा रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रिजोन जोस अपने साथी फुटबॉलर घनी अहमद निगम के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. रात करीब 10:30 बजे क्रिश्चियन कॉलेज के पास गांधी रोड फ्लाईओवर पर उनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों खिलाड़ियों को तुरंत कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, रिजोन की हालत गंभीर थी और करीब 12:15 बजे रात को उनका निधन हो गया. रिजोन मूल रूप से त्रिशूर के रहने वाले थे.

साथी खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में घनी अहमद निगम को भी गंभीर चोटें आई हैं. वह संतोष ट्रॉफी में केरल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. फिलहाल उनका कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा ऐसे समय हुआ जब कैलिकट एफसी ने रविवार को ही अपनी टीम की घोषणा की थी. क्लब आगामी सुपर लीग केरल सीजन की तैयारियों में जुटा था और टीम के ट्रेनिंग सेशन कोझिकोड के JDT में चल रहे थे.

ये भी पढ़ें: Messi and Dhoni Retirement: 39 की उम्र, दो दिग्गज और संन्यास का एक जैसा अंदाज, जानिए धोनी-मेसी में और क्या थीं संन्यास के समय की समानताएं

रिजोन की मौत पर Gokulam Kerala FC ने जताया दुख

रिजोन जोस के निधन की खबर सामने आने के बाद केरल के प्रमुख फुटबॉल क्लबों में से एक गोकुलम केरल एफसी ने भी शोक जताया.

क्लब ने सोशल मीडिया पर रिजोन को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार, साथियों और कैलिकट एफसी के पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. क्लब ने कहा कि रिजोन के निधन की खबर से वह बेहद दुखी है और इस मुश्किल समय में उनके परिवार और टीम के साथ खड़ा है.

25 सितंबर से सुपर लीग केरल का न्यू सीजन

रिजोन जोस की मौत की खबर ऐसे समय आई है जब सुपर लीग केरल का तीसरा सीजन 25 सितंबर से शुरू होने वाला है. आगामी सीजन में कैलिकट एफसी, फोर्का कोच्चि एफसी, कन्नूर वॉरियर्स एफसी, मलप्पुरम एफसी, तिरुवनंतपुरम कोम्बन्स एफसी और त्रिशूर मैजिक एफसी हिस्सा लेंगी.

इस सीजन में कई चर्चित हस्तियां भी टीमों से जुड़ी हैं. सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम कोम्बन्स एफसी के चीफ पैट्रन हैं, जबकि अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन फोर्का कोच्चि एफसी के सह-मालिक हैं. भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन मलप्पुरम एफसी के सह-मालिक हैं. सुपर लीग केरल की शुरुआत 2024 में हुई थी. इसका उद्देश्य केरल में प्रोफेशनल फुटबॉल को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी भारतीय और विदेशी फुटबॉलरों के साथ खेलने का मौका देना है.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola