‘पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया…’, ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बोलते-बोलते रो पड़े वोजिन्हा

Updated:
विज्ञापन

मैच के बाद रो पड़े वोजिन्हा (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन जैसी दिग्गज टीम को गोल करने से रोकने वाले केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा मैच के बाद भावुक हो गए. 40 वर्षीय गोलकीपर ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया था.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर जोसिमर डायस भावुक हो गए. मैच के बाद बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू थे और आवाज भी भारी हो गई थी.

विज्ञापन

वोजिन्हा ने कहा, “मैंने पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया और इसके सपने देखे थे.” यह कहते हुए वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. 40 वर्षीय गोलकीपर के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और सपनों के सच होने का पल था.

वोजिन्हा का शानदार प्रदर्शन

स्पेन के खिलाफ मुकाबले में वोजिन्हा ने 7 शानदार सेव किए और अपनी टीम को 0-0 की ऐतिहासिक बराबरी दिलाई. स्पेन ने मैच में 23 शॉट लगाए, लेकिन केप वर्डे का यह अनुभवी गोलकीपर हर बार दीवार बनकर खड़ा रहा. उनकी शानदार गोलकीपिंग की बदौलत केप वर्डे ने अपने पहले ही विश्व कप मैच में पहला अंक हासिल किया.

मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़े 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

मैच के बाद सोशल मीडिया पर भी वोजिन्हा की खूब चर्चा हुई. उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर लाखों फुटबॉल प्रशंसकों ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 30 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई.

1966 के बाद हुआ ऐसा कारनामा

वोजिन्हा के सात सेव 1966 के बाद किसी विश्व कप मैच में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गोलकीपर द्वारा किए गए दूसरे सबसे ज्यादा सेव भी हैं. वहीं, केप वर्डे ने अपने पहले ही फीफा विश्व कप मैच में पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ ड्रॉ खेलकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया. केप वर्डे के लिए यह सिर्फ एक ड्रॉ नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतिहास रचने जैसा पल था. वहीं वोजिन्हा का भावुक बयान इस उपलब्धि की अहमियत को बयां करता है.

यह भी पढ़ें: स्पेन के सामने दीवार बन गया 40 साल का गोलकीपर, एक मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ गए 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola