बिहार में परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसें बिल्कुल मुफ्त, बस दिखाना होगा यह डॉक्यूमेंट

Updated:
विज्ञापन
BSRTC Bus

सांकेतिक फोटो

NEET UG Re-Exam: 21 जून को होने वाले NEET (UG) री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है. परीक्षार्थी 20 जून से निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए बस कंडक्टर को एडमिट कार्ड दिखाना होगा और जीरो टिकट जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

NEET UG Re-Exam: बिहार में 21 जून को होने वाले नीट (यूजी) री-एग्जाम के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए अपनी सभी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है.निगम ने यह साफ किया है कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा सिर्फ परीक्षा के उद्देश्य से आने- जाने के लिए दी जायेगी. वहीं, सरकारी बसों के अलावा निगम के तहत संचालित होने वाली निजी मोड की बसों में भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए निशुल्क यात्रा कर सकेंगे.

बस कंडक्टर को एडमिट कार्ड दिखाना होगा

निगम ने कहा कि इसके लिए उन्हें बस कंडक्टर को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. निगम ने एहतियात के तौर पर एडमिट कार्ड की कॉपी साथ रखने का भी निर्देश दिया है, ताकि उसे जमा किया जा सकें.

एडमिट कार्ड की कॉपी होने पर ही नीट (यूजी) के अभ्यर्थी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. ऐसे में उन्हें अपना नाम, पता, परीक्षा केंद्र और मोबाइल नंबर कंडक्टर को बताना होगा. इस दौरान यात्रा करने वाले सभी परिक्षार्थियों को जीरो टिकट जारी किया जाएगा और आने और जाने दोनों तरफ में उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

20 जून से शुरू होगी यह व्यवस्था

निगम के मुताबिक यह व्यवस्था सभी एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक एवं पिंक बसों में उपलब्ध रहेगी. अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले परीक्षार्थियों को यात्रा में तकलीफ ना हो इसे ध्यान में रखते हुए 20 जून से यह सेवा शुरू हो जायेगी. परीक्षा के बाद लौटने के लिए भी परीक्षार्थी निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. वर्तमान में निगम एसी, डीलक्स, लग्जरी, इलेक्ट्रिक और पिंक बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: नेपाल के होटल से अस्पताल तक, प्रिंस यादव के दोस्तों ने बताया उस रात क्या-क्या हुआ

बिहार के इन 8 जिलों में 60 KM की स्पीड से चलेगी हवा, IMD ने बताया 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

इस महीने बिहार की 20 लाख महिलाओं को मिलेगा पैसा, खातों में आएंगे 20000 रुपये, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन