आज का मौसम : भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार
सासाराम.
sasaram news : रोहतास जिले में 16 जून को मौसम का मिजाज अत्यंत गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं,
Sasaram news: सासाराम से जितेन्द्र कुमार पासवान की रिपोर्ट. रोहतास जिले में 16 जून को मौसम का मिजाज अत्यंत गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है. दिनभर तेज धूप के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है. मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. लगातार बढ़ रहे तापमान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.
किसानों को सुबह में काम निबटाने की सलाह
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी और नमी को देखते हुए किसानों को कृषि कार्य केवल सुबह और शाम के समय ही करना चाहिए. पशुपालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मवेशियों के लिए पर्याप्त छायादार स्थान और स्वच्छ जल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें. फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है. हालांकि, आने वाले दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ने पर मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










