प्रिंस यादव को आज रात दी जाएगी अंतिम विदाई, सहरसा में जुटी भीड़, रौशन आनंद ने उठाई CBI जांच की मांग

रौशन आनंद के भाई प्रिंस की तस्वीर
Prince Anand Last Rites: प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार आज रात सहरसा में किया जाएगा. इससे पहले रौशन आनंद सहरसा पहुंचे और भावुक होकर अपने भाई को याद किया. उन्होंने छात्रों से इंसाफ की मांग की, देशभर के शिक्षकों का आभार जताया और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई.
Prince Anand Last Rites: प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार आज रात किया जाएगा. इस बीच रौशन आनंद सहरसा पहुंच गए हैं. सहरसा में बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद हैं. माहौल काफी भावुक बना हुआ है. सहरसा पहुंचने के बाद रौशन आनंद ने कहा कि उनका सब कुछ उजड़ गया है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें जेल भेजा जा रहा था, तब भी उन्होंने कहा था कि ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है.
सब कुछ खत्म कर दिया- रौशन आनंद
रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई प्रिंस की हत्या कर सब कुछ खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सबसे अनमोल रतन उनसे छिन गया है. रौशन आनंद ने मौजूद छात्रों से कहा कि अब उन्हें इंसाफ दिलाने की जिम्मेदारी छात्रों और समाज के लोगों को उठानी होगी. उन्होंने कहा कि आज जो लोग उनके साथ खड़े हैं, वह जीवनभर उनके आभारी रहेंगे.
देशभर के शिक्षकों का जताया आभार
रौशन आनंद ने कहा कि सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के शिक्षक इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने सभी शिक्षकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया. रौशन आनंद ने बताया कि उनके भाई प्रिंस को दिन की तुलना में रात अधिक पसंद थी. इसी वजह से परिवार ने फैसला लिया है कि उनका अंतिम संस्कार आज रात में किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सीबीआई जांच की मांग दोहराई
रोशन आनंद ने एक बार फिर प्रिंस की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.
इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का प्रभात खबर पर बड़ा खुलासा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई बड़े आरोप, CBI जांच की मांग की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










