Vat Savitri Vrat 2024 यहां जानें पूजा विधि और पूजन का शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jun 2024 10:44 AM
Vat Savitri Vrat 2024
Vat Savitri Vrat 2024: इस साल वट सावित्री का व्रत 6 जून 2024 दिन गुरुवार को है. वट सावित्री की शुरुआत 6 जून को सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर होगी. जानें वट सावित्री के दिन किस विधि-विधान से पूजा-पाठ कर सकते हैं. साथ ही शुभ मुहूर्त क्या है.
Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत का त्योहार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या को यह व्रत मनाया जाता है. यह व्रत अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन सत्यवान सावित्री तथा यमराज की पूजा की जाती है. व्रती को इस दिन फल खा सकती है. व्रत रखने वाली महिलाएं का सुहाग अचला होता है. सावित्री ने इसी व्रत के प्रभाव से अपने मृतक पति सत्यवान को धर्मराज से भी जीत लिया था. इस व्रत को करने से महिलाओ को अखंड सौभाग्य प्राप्त होती है साथ ही विवाहित जीवन खुशहाल होता है.
Vat Savitri Vrat 2024: क्यों कि जाती है वट वृक्ष के नीचे पूजा
वट वृक्ष अपनी विशालता के लिए भी प्रसिद्ध है.पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है पाराशर मुनि के अनुसार- ‘वट मुले टोपवासा’ ऐसा कहा गया है. पुराणों में यह स्पष्ट किया गया है कि वट में ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास है.इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा आदि सुनने से मनोकामना पूरी होती है.
Vat Savitri Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा व्रत
06 जून 2024 दिन गुरुवार को व्रत किया जायेगा. अमावस्या तिथि का आरम्भ 05 जून 2024 रात्रि 07:54 मिनट से आरम्भ होगा.अमावस्या तिथि का समाप्त 06 जून 2024 को रात्रि 06:07 मिनट में समाप्त होगा.
Vat Savitri Vrat 2024: पूजा विधि
सूर्योदय के पहले उठकर स्नान कर ले ,स्वस्छ वस्त्र धारण करे बरगद के पेड़ के निचे सावित्री तथा सत्यवान का प्रतिमा स्थापित करे, पेड़ को जल दूध घी शहद तथा फुल से पूजन करे साथ वट वृक्ष में धागा 108 बार लपेटते हुए परिक्रमा कर,घी का दीपक जलाए पुरे दिन निर्जला व्रत रखे सूर्यास्त के बाद भोजन करे .
Vat Savitri Vrat 2024: पूजन सामाग्री
गुलाल, अबीर, सिंदूर पान के पता, सुपारी, रक्षा के सूत रंगीन, दिया, रूई बाती, अगरबती, माचिस, फूल, फूलमाला, दूध, दही, पंचमेवा, श्रृंगार के वस्तु, बांस का बना पंखा, मिट्टी का सुराही, वस्त्र गंगाजल, तांबे या पीतल का लोटा पूजन के लिए थाली, कपूर, वस्त्र सफेद,
Vat Savitri Vrat 2024: अगर बन रहा है पितृ दोष तो करें ये उपाय
परिवार में पितृदोष बना हुआ है इस दिन वट वृक्ष का पूजन करने के बाद कला कपड़ा दान करे इससे परिवार में बने हुए पितृदोष से राहत मिलेगा.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










