झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Feb 2025 3:22 PM
Sonmer Temple Jharkhand interesting traditions
Sonmer Mandir: झारखंड की राजधानी रांची कई पर्यटक स्थलों से घिरा हुआ है. रांची से लोधमा भाया कर्रा होते हुए 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोनमेर मंदिर कई मायनों में विशेष है. यहां मनोकामना तो पूरी होने को लेकर लोगों में मन में श्रद्धा तो है ही, साथ ही यहां की पूजा और मंत्रोच्चार भी थोड़ा अलग है. आइए जानें.
Sonmer Temple: झारखंड की राजधानी रांची को झरनों का शहर कहा जाता है. इसके आस पास के इलाकों में कई पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों के लिए खास हैं. झरनों के अलावा यहां स्थित मंदिरों का इतिहास भी काफी रोचक है, चाहे वो तमाड़ का देउड़ी मंदिर हो या फिर रांची का पहाड़ी मंदिर. पिछले कुछ दिनों से रांची से सटे खूंटी के कर्रा प्रखंड में स्थित सोनमेर मंदिर की काफी चर्चा है. मान्यता है कि इस मंदिर में लोगों की मन्नत पूरी होती है, मन्नतें पूरी होने और माता का आशीर्वाद के प्राप्त होने के बाद भक्त पुनः हर्षित मन से मां की पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. खूंटी स्थित सोनमेर माता का मंदिर, श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख स्थल है.
क्यों विशेष है सोनमेर मंदिर
सामान्यतः मंदिरों में माता दुर्गा की पूजा संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से की जाती है, लेकिन कर्रा प्रखंड का ऐतिहासिक सोनमेर माता मंदिर संभवतः एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता दसभुजी की पूजा मुंडारी भाषा में की जाती है.इसके अलावा इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पूजा-अर्चना का कार्य कोई पंडित नहीं करता, बल्कि यह जिम्मेदारी गांव के पाहन के द्वारा निभाई जाती है.पाहन को आदिवासी समाज का पुजारी माना जाता है.
पूरी होती है मनोकामना
अगर किसी की शादी में देर हो रही है, कोई किसी बीमारी से पीड़ित है, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, नौकरी नहीं लग रही है तो इस मंदिर में भक्तों द्वारा माता के सामने फरियाद की जाती है. भक्तजन माता से अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करने और उनकी इच्छाओं के पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करने माता के दरबार में आते हैं.
मंगलवार को होती है विशेष पूजा
खूंटी के कर्रा में स्थित सोनमेर माता का मंदिर लाखों आदिवासियों और गैर आदिवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है.दस भुजाधारी सोनमेर माता, जो दुर्गा मां के रूप में पूजी जाती हैं, के दरबार में साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है. विशेष रूप से प्रत्येक मंगलवार को दस भुजी माता की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.
रांची से कैसे पहुंचें सोनमेर मंदिर
सोनमेर मंदिर तक पहुंचने के लिए रांची से लोधमा होते हुए कर्रा की दिशा में यात्रा करते हुए 45 किलोमीटर, बेड़ो से 32 किलोमीटर, खूंटी से 10 किलोमीटर और सिसई से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी.

क्या है मान्यता
आदिकाल में क्षेत्र के निवासियों ने जरियागढ़ महाराज से माता के मंदिर की स्थापना हेतु प्रार्थना की थी. राजा के प्रयासों से 10 भुजी माता की मूर्ति की स्थापना की गई. कहा जाता है कि मां दुर्गा ने पूर्वजों को स्वप्न में बताया कि वह उनके गांव के टोंगरी में निवास करती हैं. इस स्वप्न के बाद, सुबह हड़िया पहान टोंगरी में जाकर देखते हैं कि एक शिला दशभुजी मां दुर्गा की आकृति में खड़ी है. पहान ने तुरंत स्नान करके कांसे के लोटे में जल लेकर जलार्पण किया. पहान द्वारा प्रतिदिन यह कार्य देखकर गांव के अन्य लोग भी पूजा करने लगे और मन्नतें मांगने लगे, जिससे लोगों को मां भगवती का आशीर्वाद मिलने लगा. धीरे-धीरे सोनमेर माता की महिमा की चर्चा पूरे प्रखंड में फैल गई. माता की महिमा को जानकर दूर-दूर के भक्त भी माता के दर्शन के लिए आने लगे.
झारखंड के अलावा इन राज्यों के लोगों का लगता है तांता
सोनमेर में माता का पिंड लगभग 200 वर्ष पुराना है. 1981 में धल परिवार के सहयोग से वर्तमान मंदिर की नींव रखी गई थी. वर्तमान में ओडिशा के कारीगरों द्वारा एक भव्य 51 फीट ऊंचा गुंबद तैयार किया गया है. मंदिर में पूजा का कार्य पाहन द्वारा किया जाता है. इस मंदिर में झारखंड, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त माता से अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी होती है, तो वे आभार व्यक्त करते हैं. सच्चे मन से मन्नत मांगने पर मां भक्तों की इच्छाओं को अवश्य पूरा करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










