Shubho Noboborsho 2025: अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को दें पोइला बैसाख की शुभकामनाएं, शुभो नवो वर्षों

Shubho Noboborsho 2025 Wishes
Shubho Noboborsho 2025 : बंगाली कैलेंडर के अनुसार, 'पोइला बैसाख' को वर्ष के पहले महीने के रूप में मनाया जाता है. यह उत्सव किसी विशेष धर्म से संबंधित नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक पर्व है, इसलिए बांग्लादेश के मुस्लिम बंगाली भी इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं. बांग्लादेश में इस अवसर पर 'मंगल शुभ यात्रा' का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में सजकर नव वर्ष के बैनर के साथ जुलूस निकालते हैं. इसके अतिरिक्त, लोग सोशल मीडिया पर अपने मित्रों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजते हैं. आप भी इन स्टेटस, एसएमएस और चित्रों के माध्यम से अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Shubho Noboborsho 2025, Happy Pohela Boishakh 2025 Wishes: पोइला बैसाख या नोबो बोर्शो, दोनों ही बांग्ला नव वर्ष का संकेत देते हैं. यह उत्सव पश्चिम बंगाल में अत्यधिक खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. हर वर्ष यह त्योहार अप्रैल महीने की 15 तारीख को मनाया जाता है. कुछ लोगों का मानना है कि मुगल सम्राट अकबर ने 15वीं शताब्दी में बांग्ला कैलेंडर की शुरुआत की थी, इसलिए इस दिन को नए साल का पहला दिन माना जाता है. इसके अलावा, पूरे भारत में मनाए जाने वाले बैसाखी के त्योहार को भी पोइला बैसाख से संबंधित माना जाता है.
Shubho Noboborsho 2025: आपको और आपके परिवार
आपको और आपके परिवार को पोइला बैसाख की हार्दिक शुभकामनाएं.नया साल आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता लेकर आए.
शुरू हुआ वैशाख महीना, जानें इसके पीछे की आस्था और महत्व
Shubho Noboborsho 2025: पोइला बैसाख के इस पावन अवसर
पोइला बैसाख के इस पावन अवसर पर, आपके जीवन में नए उजाले, नई उम्मीदें और नई खुशियाँ आएं.शुभ नववर्ष.
Shubho Noboborsho 2025: नववर्ष मंगलमय हो
नववर्ष मंगलमय हो! इस पोइला बैसाख पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.
Shubho Noboborsho 2025: खुश रहो, मुस्कुराते रहो
खुश रहो, मुस्कुराते रहो और जीवन में आगे बढ़ते रहो.पोइला बैसाख की ढेरों शुभकामनाएं!
Shubho Noboborsho 2025: नए साल की नई शुरुआत हो
नए साल की नई शुरुआत हो, हर दिन आपके लिए खुशियां लाए.पोइला बैसाख की शुभकामनाएं!
Shubho Noboborsho 2025: नया साल आपके जीवन में खुशियां
नया साल आपके जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।
Shubho Noboborsho 2025: इस नए साल की शुरुआत
इस नए साल की शुरुआत आपके लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरी हो।
Shubho Noboborsho 2025: पोइला बैसाख आपके
पोइला बैसाख आपके जीवन में खुशियों की बहार और तरक्की की रफ्तार लाए।
Shubho Noboborsho 2025: आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि
आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो – पोइला बैसाख की हार्दिक बधाइयां!
Shubho Noboborsho 2025: नया साल आपके जीवन
नया साल आपके जीवन को रोशनी, रंग और रौनक से भर दे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










