Panchang: 10 जून को आसमान में होगी बड़ी हलचल, इसी बीच मनाई जाएगी शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत और लगेगा सूर्य ग्रहण

Panchang: 10 जून को आसमान में बड़ी हलचल होगी. इस दिन आसमान में सबसे बड़ी होने वाली खगोलीय घटना है. चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लग रहा है. इसलिए यह सूर्य ग्रहण विशेष माना जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर की स्थिति बनेगी.
Panchang: 10 जून को आसमान में बड़ी हलचल होगी. इस दिन आसमान में सबसे बड़ी होने वाली खगोलीय घटना है. चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लग रहा है. इसलिए यह सूर्य ग्रहण विशेष माना जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर की स्थिति बनेगी. भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण माना जा रहा है. वहीं, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में इसका इसका पूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा.
-
सूर्य ग्रहण का समय
-
10 जून, गुरुवार को सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.
शनि जयंती 2021
सूर्य ग्रहण के साथ इस दिन शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा की जाती है. वहीं, शनि देव को न्याय करने वाला देवता माना गया है. शनि देव व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं. जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, शनि की दशा और शनि की ढैय्या चल रही है, उन्हें इस दिन विशेष पूजा और दान करना चाहिए.
10 जून को अमावस्या तिथि भी है. इसे ज्येष्ठ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन पितृ पूजा, दान और स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि प्रारंभ 9 जून 2021 दिन बुधवार को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से होगा. इस तिथि का समापन 10 जून 2021 दिन गुरुवार को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर हो रहा है.
10 जून को वट सावित्री व्रत पूजा का पर्व है. इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा करती है. इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




