Mata Katyayani Chalisa: नवरात्रि के छठे करें मां कात्यायनी की चालीसा का पाठ, बरसेगी माता रानी की कृपा
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Oct 2025 4:13 PM
Mata Katyayani
Navratri Day 6 Mata Katyayani Chalisa: नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाएगी. इस दिन सुबह जल्दी उठकर शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ कर चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे माता की कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है.
Navratri 2025 Day 6 Mata Katyayani Chalisa: नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप को समर्पित है. माता कात्यायनी की कृपा से जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता आती है. रूके हुए काम पूरे होते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के छठे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद विधिपूर्वक पूजा-पाठ और माता को समर्पित चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है. इससे मां प्रसन्न होती हैं और भक्त की सारी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं.
Also read: Maa Katyayani aarti
मां कात्यायनी की चालीसा
दोहा
जय कात्यायनी माँ, जय महिषासुर मारिणी।
सुर नर मुनि आराधित, जय मंगल करिणी॥
ये भी पढ़े : Mata Katyayani Chalisa
चौपाई
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय महिषासुर घातिनी दानी॥
ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी ध्यावैं।
शक्ति शक्ति सब जगत बनावैं॥
रक्तदंतिका और अन्नपूर्णा।
माँ कात्यायनी हैं सम्पूर्णा॥
कात्यायन ऋषि मुनि के आश्रय।
कात्यायनी मां सबके बासय॥
भय, संकट हरिणी तुही माता।
भक्तों के दुःख हरती आपा॥
जो कोई तुझको शरण में आवे।
मनवांछित फल वह नर पावे॥
ध्यान धार जो कोई नारी।
कात्यायनी पूर्ण सुखकारी॥
कुमारी पूजा जो नित ध्यावे।
अविवाहित जीवन न बितावे॥
हर युग में माँ तू सहाय।
जो भी भक्त करें मन लाय॥
कात्यायनी माँ तेरी महिमा।
सतयुग त्रेता हो या द्वापर॥
सिंह सवारी मां भवानी।
जय जय जय अंबे भवानी॥
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़े : दुर्गा जी की आरती | श्री दुर्गा चालीसा | मां शैलपुत्री की आरती | मां ब्रह्मचारिणी की आरती | मां चंद्रघण्टा की आरती | मां कूष्मांडा देवी की आरती | स्कंदमाता की आरती | माता कालरात्रि की आरती | माता महागौरी जी की आरती | मां सिद्धिदात्री की आरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










