Chaturmas 2025 कब से हो रहा है शुरू, इन देवी-देवताओं की उपासना

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Chaturmas 2025 start date

Chaturmas 2025 start date: चातुर्मास की शुरुआत देवशयनी एकादशी से होती है. इस बार देवशयनी एकादशी 6 जुलाई 2025 को पड़ रही है. इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी. यह अगले 4 महीनों तक रहेगा. इसका समापन देवउठनी एकादशी पर होगा.

विज्ञापन

Chaturmas 2025 start date: चातुर्मास की शुरुआत आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है, से होती है. यह दिन भगवान विष्णु के क्षीर सागर में योग निद्रा में जाने का प्रतीक है और इसी दिन से चार महीने तक चातुर्मास की अवधि शुरू होती है. इस समय को पूजा-पाठ, जप-तप और साधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है.

कब से कब तक रहेगा चातुर्मास?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को मनाई जाएगी, जिससे चातुर्मास की शुरुआत होगी. इसका समापन तुलसी विवाह के साथ 2 नवंबर 2025 को होगा, और इसी दिन से शुभ कार्यों की पुनरारंभ होगी.

चातुर्मास में न करें ये काम

चातुर्मास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इसका कारण भगवान विष्णु का शयन अवस्था में होना है. इस स्थिति में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य संस्कार वर्जित माने जाते हैं. इसके अतिरिक्त, झूठ, अपशब्द, विवाद और निंदा से दूर रहना चाहिए. इन महीनों में नीले और काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. साथ ही, चातुर्मास में व्यक्ति को बिस्तर पर सोने से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा, मन, वाणी और आचरण को नियंत्रित रखना चाहिए.

चातुर्मास का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास वह अवधि है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. चूंकि भगवान विष्णु को शुभ और पवित्र कार्यों का रक्षक माना जाता है, इसलिए उनके शयनकाल के दौरान ये कार्य करना उचित नहीं समझा जाता है. मान्यता है कि इस समय भगवान विष्णु की ऊर्जा कम हो जाती है, जिसके कारण शुभ कर्म फलित नहीं होते. चातुर्मास विशेष रूप से मानसून के मौसम में आता है. इस दौरान मौसम अत्यधिक आर्द्र और कीटाणुओं से भरा होता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. यात्रा करना भी कठिन हो जाता है. ऐसी स्थिति में विवाह और अन्य शुभ कार्यों का आयोजन करना असुविधाजनक हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola