Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: मीन राशि वालों को स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, जानें आज 11 जनवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 January 2025
Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: आज तारीख है 11 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को आज नई डील मिल सकती है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर खानपान पर ध्यान दें. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ आज, जरूर करें इस आरती का पाठ
वृषभ
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा. परिवार में कुछ खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में लाभ होगा. सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन
आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. काम में अत्यधिक दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, परंतु काम का बोझ अधिक हो सकता है. घर-परिवार में समय बिताने से सुकून मिलेगा. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह
आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. काम में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सेहत ठीक रहेगी.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
आज आपके लिए अच्छा दिन है. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और व्यापार में लाभ मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर सिरदर्द या तनाव से बचें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी. परिवार में किसी से बहस हो सकती है, संयम से काम लें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष हो सकता है. कामकाज में अच्छी प्रगति होगी और नई योजनाएं बनेंगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. सेहत का ख्याल रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
धनु
आज का दिन अनुकूल रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यात्रा के योग बन रहे हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सेहत का ख्याल रखें, विशेषकर कमर दर्द हो सकता है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. परिवार में किसी खास के साथ मतभेद सुलझेंगे. सेहत ठीक रहेगी.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ
आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा. काम में नई दिशा मिलेगी और प्रगति होगी. परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
मीन
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. काम में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें. परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. खुद की सेहत का भी ध्यान रखें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










