Gen-Z साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026: इस हफ्ते आपकी लाइफ में क्या बड़ा ट्विस्ट आने वाला है? पढ़ें अपना राशिफल

Published by :Shaurya Punj
Published at :10 May 2026 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
Gen-Z Weekly Horoscope 10-16 May 2026

Gen-Z साप्ताहिक राशिफल

Gen-Z Weekly Horoscope 10-16 May 2026: 10 से 16 मई 2026 का सप्ताह युवाओं के लिए नए अवसर, रिश्तों में बदलाव और करियर में ट्विस्ट लेकर आ सकता है. जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा यह पूरा सप्ताह.

विज्ञापन

Gen-Z Weekly Horoscope 10-16 May 2026: Gen-Z के लिए 10 मई से 16 मई 2026 का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए नए बदलावों और अहम संकेतों से भरा हुआ है. इस बार ग्रहों की चाल सिर्फ भविष्य बताने वाली नहीं, बल्कि रोजमर्रा की लाइफ से जुड़ी दिशा भी दिखा रही है. चाहे बात पढ़ाई की हो, करियर के फैसलों की या फिर रिश्तों की समझ की. जानिए कहां अवसर दरवाजा खटखटा रहे हैं, तो कहां पुराने फैसलों का असर सामने आ रहा है. जानिए 10 से 16 मई 2026 का यह सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है…

मेष राशि

मेष राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह एक ऐसी कहानी की तरह है जिसमें हर दिन नया मोड़ लेकर आता है. आपके राशि में चंद्रमा एकादश, द्वादश तथा अंतिम दिन पहले भाव में संचरण करेंगे आपकी ऊर्जा इस समय बहुत तेज रहने वाली है और आप खुद को किसी नए मिशन मोड में महसूस करेंगे. पढ़ाई के क्षेत्र में आपका ध्यान पहले से ज्यादा स्थिर होगा और जो विषय पहले कठिन लगते थे. वे अब धीरे-धीरे आसान होने लगेंगे. खासकर तकनीकी, डिजिटल और रचनात्मक विषयों के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा. सूर्य मंगल और बुध की युति करियर में किसी नए प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप या पार्ट-टाइम काम के जरिए आपकी पहचान बन सकती है. कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी मेहनत को नोटिस कर सकता है और भविष्य में बड़ा अवसर दे सकता है. लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना जरूरी है क्योंकि इस सप्ताह तेजी के साथ-साथ गलत निर्णय का जोखिम भी है. शुक्र लव लाइफ में भावनात्मक उतार-चढ़ाव दे सकता है. छोटी-छोटी बातें बड़ी लग सकती हैं.

शुभ नंबर: 7
शुभ कलर: इलेक्ट्रिक रेड
उपाय: मंगलवार को 11 बार “ऊँ हनुमते नमः” बोलकर दिन की शुरुआत करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह स्थिरता और धैर्य की परीक्षा जैसा रहेगा. जीवन आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सीख देगा. चंद्रमा आपके राशि की दशम, एकादश तथा अंतिम दिन द्वादश भाव में संचरण करेंगे,पढ़ाई के क्षेत्र में ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा क्योंकि ध्यान भटकने की संभावना है. पुराने नोट्स और पुनरावृत्ति इस समय बहुत लाभकारी साबित होंगे. ग्रहण दोष तथा विष योग से करियर में प्रगति धीमी लेकिन मजबूत होगी. जो लोग इंटर्नशिप या पार्ट-टाइम नौकरी कर रहे हैं उन्हें अनुभव के रूप में बड़ा फायदा मिलेगा. शनि मंगल बुध की युति से किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन आपके लिए दिशा बदलने वाला साबित हो सकता है. शुक्र लव लाइफ में भावनात्मक सुरक्षा की आवश्यकता महसूस होगी. आप ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो स्थिर और समझदार हो. रिश्तों में ज्यादा सोच-विचार से बचना जरूरी होगा.

शुभ नंबर: 6
शुभ कलर: क्रीमी व्हाइट
उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को सफेद भोजन दें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह कम्युनिकेशन. कनेक्शन और तेजी से बदलते अवसरों का है. इस समय आपकी सोच पहले से ज्यादा तेज़ और लचीली रहेगी. चंद्रमा आपके राशि की नवम दशम तथा अंतिम दिन एकादश भाव में संचरण करेंगे,जिससे आप किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से ढाल पाएंगे. पढ़ाई के क्षेत्र में यह सप्ताह खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा जो मीडिया. डिजिटल मार्केटिंग. सूचना प्रौद्योगिकी या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं. समूह अध्ययन और चर्चा से आपको नए दृष्टिकोण मिलेंगे और कठिन विषय भी आसान लगने लगेंगे. सूर्य मंगल बुध एकादश भाव में है यह समय नेटवर्किंग का है. कोई नया संपर्क. चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन. भविष्य में बड़ा अवसर बन सकता है. आप जितना लोगों से जुड़ेंगे. उतना ही फायदा मिलेगा. हालांकि बहुत अधिक कार्य एक साथ करने की कोशिश में ध्यान भटक सकता है. इसलिए प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा. शुक्र अच्छे स्थति में रहेंगे,लव लाइफ में इस सप्ताह हल्की रोमांचक स्थिति बन सकती है. कोई नया आकर्षण या बातचीत शुरू हो सकती है, जो आपको उत्साहित करेगी. लेकिन भावनाओं में बहकर जल्द निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है.

शुभ नंबर: 5
शुभ कलर: डिजिटल ब्लू
उपाय: बुधवार को 10 मिनट बिना फोन के शांत बैठें

कर्क राशि

कर्क राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह भावनाओं और वास्तविकता के बीच संतुलन बनाने का है. चंद्रमा अष्टम नवम तथा अंतिम दिन दशम भाव में संचरण करेंगे तथा दशम भाव में सूर्य बुध और मंगल की युति इस समय आपका मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. जिससे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. लेकिन यदि आप एक निश्चित दिनचर्या अपनाते हैं और अनुशासन बनाए रखते हैं. तो परिणाम सकारात्मक रहेंगे. पुराने टॉपिक्स की पुनरावृत्ति और नोट्स बनाना इस सप्ताह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा. गुरु का सहयोग से करियर के क्षेत्र में यह समय धीरे-धीरे प्रगति का संकेत दे रहा है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति या मार्गदर्शक से आपको उपयोगी सलाह मिल सकती है. जो आपकी दिशा बदल सकती है. आप अपने भविष्य को लेकर अधिक गंभीर और जिम्मेदार महसूस करेंगे. जिससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. शुक्र अच्छे स्थति में है लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. आप अपने रिश्तों को लेकर अधिक संवेदनशील रहेंगे. परिवार से सहयोग मिलने से मानसिक शांति बनी रहेगी और आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे.

शुभ नंबर: 2
शुभ कलर: मून सिल्वर
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें

सिंह राशि

सिंह राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास. पहचान और नेतृत्व क्षमता को उजागर करने वाला है. चंद्रमा आपके राशि के सप्तम ,अष्टम और नवम भाव में संचरण करेंगे इस सप्ताह आपकी पर्सनालिटी लोगों पर गहरा प्रभाव डालेगी. पढ़ाई में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे. सूर्य मंगल बुध नवम भाव में है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह समय काफी मजबूत साबित हो सकता है. करियर में आपको नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है. कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आपके हाथ में आ सकती है. जिससे आपकी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा. यह समय आपके करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. शुक्र अच्छे स्थति में है लव लाइफ में आकर्षण और रोमांच बढ़ेगा. लेकिन अहंकार और जिद से बचना जरूरी होगा. रिश्तों में संतुलन और सम्मान बनाए रखना इस सप्ताह सफलता की कुंजी रहेगा. दोस्तों और सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी और आप खुद को फिर से रिचार्ज महसूस करेंगे.

शुभ नंबर: 1
शुभ कलर: सन गोल्ड
उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं

कन्या राशि

कन्या राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह योजना. अनुशासन और सूक्ष्म विश्लेषण का है. इस समय आपकी सोच व्यवस्थित रहेगी. चंद्रमा आपके राशि की छठे सातवें तथा अंतिम दिन आठवें भाव में संचरण करेंगे सूर्य मंगल और बुध आठवें भाव में संचरण करेंगे जिससे आप पढ़ाई में कठिन से कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे. विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी. शोध और विश्लेषण से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत लाभकारी है. शुक्र और गुरु की युति से करियर में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति होगी. आपकी मेहनत का असर अब दिखने लगेगा और वरिष्ठ आपके कार्य को सराह सकते हैं. यह समय भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए उपयुक्त है. शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में शुरुआत में थोड़ी दूरी या संकोच महसूस हो सकता है. लेकिन समय के साथ समझ और विश्वास बढ़ेगा. आप भावनाओं को नियंत्रित रखने की कोशिश करेंगे. जिससे रिश्ते संतुलित रहेंगे. मानसिक दबाव थोड़ा महसूस हो सकता है. इसलिए आराम और विश्राम को नजरअंदाज न करें.

शुभ नंबर: 9
शुभ कलर: लीफ ग्रीन
उपाय: गणेश जी के सामने एक दूर्वा अर्पित करें

तुला राशि

तुला राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह संतुलन. निर्णय और सामाजिक जुड़ाव के बीच एक हल्की-सी चुनौती जैसा रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के पंचम, छठे तथा अंतिम दिन सातवें भाव में संचरण करेंगे इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी परीक्षा यह होगी कि आप पढ़ाई और सोशल लाइफ के बीच सही तालमेल कैसे बनाते हैं. पढ़ाई में मन कभी-कभी भटक सकता है. खासकर जब दोस्तों. सोशल मीडिया या बाहरी गतिविधियों का दबाव बढ़े. लेकिन अगर आप एक निश्चित समय-सारिणी (टाइम टेबल) बनाकर चलते हैं तो आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. समूह अध्ययन और सहयोगी प्रोजेक्ट्स से आपको नए दृष्टिकोण मिलेंगे. जो आपकी समझ को मजबूत करेंगे. सूर्य मंगल बुध की युति से करियर के क्षेत्र में यह सप्ताह अवसरों से भरा हो सकता है. लेकिन हर अवसर आपके लिए सही हो. यह जरूरी नहीं है. इसलिए किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें. कोई नया प्रस्ताव या इंटर्नशिप का मौका आपको आकर्षित कर सकता है. शुक्र अच्छे स्थति में है लव लाइफ में इस सप्ताह रोमांस और भावनात्मक समझ दोनों बढ़ेंगे. सिंगल लोगों के लिए कोई नया कनेक्शन धीरे-धीरे आकर्षण में बदल सकता है.

शुभ नंबर: 8
शुभ कलर: रोज पिंक
उपाय: शुक्रवार को मां दुर्गा के सामने दीपक जलाएं

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह गहराई. परिवर्तन और आत्म-विश्लेषण का समय है. चंद्रमा आपके राशि के चौथे, पांचवे तथा छठे भाव में संचरण करेंगे,आपकी सोच इस समय सामान्य से ज्यादा तीव्र और गहरी रहेगी. जिससे आप हर चीज को सतही रूप से नहीं बल्कि उसके असली अर्थ तक समझने की कोशिश करेंगे. पढ़ाई में कठिन विषय भी अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगेंगे. सूर्य मंगल बुध छठे भाव में है खासकर रिसर्च. साइंस और विश्लेषणात्मक विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. करियर में यह सप्ताह किसी बड़े मोड़ की तरह काम कर सकता है. आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि अब पुरानी चीजें बदल रही हैं और नई दिशा खुल रही है. कोई नया अवसर या बदलाव आपको थोड़ा अस्थिर कर सकता है. लेकिन यही बदलाव आगे चलकर आपके लिए मजबूत नींव बनाएगा. शुक्र अच्छे स्थति में है लव लाइफ में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. आप रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे. लेकिन शक या असुरक्षा से बचना जरूरी है. अगर आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखते हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा.

शुभ नंबर: 4
शुभ कलर: ब्लैक क्रिमसन
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं

धनु राशि

धनु राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह सीखने. खोज और नए अनुभवों का है. चंद्रमा आपके राशि के तीसरे, चौथे और पंचम भाव में है आपकी सोच इस समय बहुत खुली और जिज्ञासु रहेगी. जिससे आप नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगे. पढ़ाई में आपको ऐसे विषय आकर्षित कर सकते हैं सूर्य मंगल और बुध की युति जिनमें एक्सप्लोरेशन और लॉजिकल थिंकिंग शामिल हो. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा. सप्ताह के मध्य से गुरु और शुक्र की युति होगी करियर में बदलाव या नए अवसर मिलने की संभावना है. कोई यात्रा. नया प्रोजेक्ट या अलग तरह का अनुभव आपके करियर को नई दिशा दे सकता है. आप इस समय जोखिम लेने से नहीं डरेंगे. और यही आपकी ताकत बनेगी. शुक्र से लव लाइफ में ईमानदारी और खुलापन बढ़ेगा. आप अपने रिश्तों में ज्यादा स्पष्ट रहेंगे और किसी भी प्रकार की उलझन से दूर रहना चाहेंगे. सिंगल लोगों के लिए कोई नया कनेक्शन धीरे-धीरे आकर्षण में बदल सकता है. आपका सोशल सर्कल भी इस सप्ताह सक्रिय रहेगा. जिससे आपको नए विचार और ऊर्जा मिलेगी.

शुभ नंबर: 3
शुभ कलर: सनी येलो
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं

मकर राशि

मकर राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह मेहनत. अनुशासन और परिणाम का है. चन्द्रमा आपके राशि की दूसरे, तीसरे तथा चौथे भाव में संचरण करेंगे,आपकी सबसे बड़ी ताकत इस समय आपकी निरंतरता होगी. पढ़ाई में आप धीरे-धीरे मजबूत पकड़ बनाते जाएंगे और जो चीजें पहले कठिन लगती थीं.वे अब आसान लगने लगेंगी. सूर्य बुध और मंगल की युति से विशेष रूप से तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कोई नया कार्यभार या अपेक्षा आपके ऊपर आ सकती है. लेकिन आप उसे अच्छी तरह संभाल पाएंगे. माह के मध्य में गुरु और शुक्र की युति यह सप्ताह आपके भविष्य की नींव मजबूत करने में मदद करेगा. लव लाइफ में आप भावनाओं से ज्यादा व्यावहारिक सोच रखेंगे. रिश्तों में स्थिरता बढ़ेगी. लेकिन कभी-कभी आप भावनात्मक रूप से थोड़ा दूर भी महसूस कर सकते हैं. संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. परिवार से सहयोग मिलेगा. जिससे मानसिक स्थिरता बनी रहेगी.

शुभ नंबर: 8
शुभ कलर: स्टील ग्रे
उपाय: शनिवार को तेल का दीपक जलाएं

ये भी पढ़ें: रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां या आएंगी गलतफहमियां? जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक लव भविष्यफल 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह नवाचार. स्वतंत्र सोच और रचनात्मकता का है. चंद्रमा आपके राशि के पहला, दूसरा तथा तीसरा भाव में संचरण करेंगे,आपकी सोच इस समय काफी अलग और यूनिक रहेगी. जिससे आप भीड़ से अलग नजर आएंगे. पढ़ाई में नए तरीके अपनाने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे. डिजिटल टेक्नोलॉजी. साइंस और क्रिएटिव फील्ड में पढ़ने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है. सूर्य मंगल और बुध की युति से करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. खासकर तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े क्षेत्रों में. शनि और राहु आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी और आपको नई पहचान मिल सकती है. शुक्र अच्छे स्थति में है लव लाइफ में दोस्ती से शुरुआत हो सकती है. जो धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल सकती है. आप इस समय भावनात्मक रूप से थोड़ा स्वतंत्र रहना पसंद करेंगे. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी. जिससे आपकी सोच और भी विकसित होगी.

शुभ नंबर: 11
शुभ कलर: इलेक्ट्रिक वायलेट
उपाय: शनिवार को किसी को भोजन कराएं

मीन राशि

मीन राशि के जेन-जी लोगों के लिए यह सप्ताह कल्पना. भावनाओं और रचनात्मकता का बेहद खूबसूरत मिश्रण है. चंद्रमा आपके राशि के द्वादश, पहला तथा अंतिम दिन दूसरे भाव में संचरण करेंगे आपकी सोच इस समय बहुत ही क्रिएटिव और ड्रीमी रहेगी. जिससे आप नए आइडियाज आसानी से विकसित कर पाएंगे. पढ़ाई में कला. मीडिया. लेखन और डिजाइन जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सूर्य मंगल और बुध दूसरे भाव में है करियर में यह सप्ताह आपके टैलेंट को सामने लाने का मौका देगा. अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आपके काम को सराहना मिल सकती है. डिजिटल कंटेंट. फिल्म. डिजाइन या लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह समय अवसरों से भरा रहेगा. शुक्र सप्ताह के शुरुआत में लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव बहुत मजबूत करेंगे. आप रिश्तों में गहराई महसूस करेंगे. लेकिन सप्ताह के मध्य से गुरु और शुक्र की युति होगी कल्पना और वास्तविकता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. ज्यादा उम्मीदें रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती हैं. आपको इस सप्ताह अपने मन को शांत रखने और खुद को समझने की जरूरत होगी.

शुभ नंबर: 3
शुभ कलर: ओशन ग्रीन
उपाय: र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें और खुद को शांत रखें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा  
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola