वृषभ संक्रांति पर करें सूर्य देव की पूजा, जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व 

Updated:
विज्ञापन
Surya Dev

सूर्य देव

Vrishabha Sankranti 2026: वृषभ संक्रांति शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इस अवसर पर सूर्य देव की पूजा करना और उनके मंत्रों का जाप करना बेहद लाभदायक माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Vrishabha Sankranti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस काल को ‘संक्रांति’ कहा जाता है.15  मई 2026 में सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इस दिन सूर्य देव की आराधना, स्नान-दान और अन्य धार्मिक कार्य करने का विशेष महत्व माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

वृषभ संक्रांति 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

वर्ष 2026 में वृषभ संक्रांति 15 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य का गोचर सुबह के समय होगा, जो धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है.

  • सूर्य गोचर काल : सुबह 06:28 बजे
  • पुण्य काल मुहूर्त : सुबह 05:30 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
  • महा पुण्य काल मुहूर्त : सुबह 05:30 बजे से सुबह 06:28 बजे तक

पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें. ध्यान रखें कि अर्घ्य का जल पैरों में न लगे. इसके बाद हाथ जोड़कर सूर्य देव को नमन करें.

सूर्य देव के मंत्र

  • ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
  • ॐ घृणि सूर्याय नमः।
  • ॐ आदित्याय विद्महे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्.
  • ॐ नमः सूर्याय शान्ताय सर्वरोगनिवारिणे। आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि देव जगत्पते॥
  • ॐ जपाकुसुमसङ्काशं काश्यपेयं महद्युतिम्त। मोऽरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम्॥

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola