ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 20 अक्टूबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 20 Oct 2022 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 20 अक्टूबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

प्यार के बेहतरीन क्षण अपने लव पार्टनर के साथ बिताएंगे. पिता के सम्पर्क से व्यापार में फायदा मिल सकता है. प्रेमी के गिफ्ट पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं. लव लाइफ के बारे में कोई जल्दबाजी में फैसला न करें. आज की यात्रा में पुराने मित्र मिल सकते हैं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

शुभ दिन रहेगा. फेसबुक, सोशल साइट्स पर आपकी पोस्ट को लाइक मिल सकते हैं. अपने प्रियतम के साथ अपनी फोटो अपडेट करें. नये लव रिलेशन कायम हो सकते हैं. प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है और विश्वास उसमें रंग भरता है. पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

आज का दिन शुभ रहेगा. जो लोग अकेले है उन्हें लव पार्टनर मिल सकता है. आप अपने मित्रों के साथ समय बितायेंगे. पत्नी की तबियत अगर खराब चल रही थी तो वह अब बेहतर होगी. बहन आपके मन के पार्टनर को मिलवाने में आपकी सहायता कर सकती है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज अपने प्रेम का इजहार खुल्लम-खुल्ला जोर शोर से करेंगे. प्रेमी आप पर विश्वास करेगा लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में भटका सकती है. आज के दिन ज्यादा समय यात्रा में गुजरेगा. पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोकझोक हो सकती है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है. लव पार्टनर व जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आयेगी. आपसी तालमेल जीवन में बहार ला सकता है. मन प्रसन्न होगा. जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी आयेगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

आज के दिन नये मित्र जीवन में एंट्री कर सकते हैं लेकिन यही संभालने का समय भी है. आपका लव पार्टनर आप से रूठ सकता है. अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें. जल्दबजी में कोई कार्य न करें. वाहन सावधानीपूर्वक चलायें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

विवाह के रिश्ते में माता-पिता की मर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. प्रेम विवाह का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है. पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में सन्तुलन लायेगा. साथी से नजदीकियां बढ़ेगी. सरकारी नौकरी में तरक्की की संभावना है. जरूरत है आपको चापलूसों से सावधान रहने की.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

जीवनसाथी को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आपको आज फायदा मिलेगा. साथी के साथ लड़ाई झगड़े से आप बचें. पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे हैं. जिससे घर में समृद्धि आयेगी.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

आपकी अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नैया किनारे लगेगी. प्रेम विश्वास की नींव पर टिका है. हर प्रकार से फायदे का दिन है. व्यापारिक कारोबार से धन-सम्पत्ति का फायदा मिल सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

आज आपके साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं. जिस वजह से मन उदास रहेगा. वैवाहिक दम्पत्ति में भी नोक-झोक चलती रहेगी. सोशल साट पर किसी विदेशी से प्रेम-सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं. संभलकर चलने का दिन है. आज अपने रिलेशनशिप को गम्भीरता से लें.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आज पिता से अनबन हो सकती हैं. आफिस से बॉस की फटकार मिल सकती है. सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें. पार्टनर से धोखा मिल सकता है. सगाई सम्बन्ध विच्छेद हो सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं. लव मैरिज के योग बन रहे हैं. सगाई के लिए भी दिन शुभ है. अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola