दानापुर में बकरीद पर नमाज अदा, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 28 May 2026 10:36 AM

विज्ञापन

ईद उल अजहा नमाज

Patna News: दानापुर में बकरीद पर नमाज अदा, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ. दानापुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी. इमामों ने हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की कुर्बानी की कहानी बताते हुए त्याग और वफादारी का संदेश दिया. त्योहार के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया. पूरे क्षेत्र में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कुर्बानी की परंपरा भी निभाई गई.

विज्ञापन

Patna News: दानापुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को चार प्रखंडों में परंपरागत रूप से उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया. सूर्योदय के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्नान कर मस्जिदों और ईदगाहों का रुख किया और इमाम व खतीब की अगुवाई में सामूहिक नमाज अदा की. नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और कौम की सलामती के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं.

इमाम ने दी बकरीद की अहमियत पर तकरीर

नमाज से पूर्व इमाम ने अपने संक्षिप्त संबोधन में हजरत इब्राहीम और उनके पुत्र हजरत इस्माइल की अल्लाह के प्रति वफादारी और समर्पण का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण और वफादारी की सीख देता है और समाज के कल्याण का संदेश देता है. यह पर्व कयामत तक इसी भावना के साथ मनाया जाता रहेगा.

नमाज के बाद गले मिलकर दी गई मुबारकबाद

नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद परंपरागत तरीके से बकरों की कुर्बानी की गई और घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए. तीन दिवसीय पर्व होने के कारण अगले दिनों में भी कुर्बानी का सिलसिला जारी रहेगा.

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी भीड़

पोस्ट ऑफिस मैदान ईदगाह सहित जामा मस्जिद, सराय मस्जिद, मैनपुरा मस्जिद, आनंद बाजार मस्जिद, इमलीतल मस्जिद और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग नए परिधानों में नमाज अदा करने पहुंचे. पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल रहा, विशेषकर बच्चों में त्योहार को लेकर खास जोश देखने को मिला.

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

त्योहार के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय और एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पूरे क्षेत्र में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. बीडीओ आलोक कुमार, सीओ चंदन कुमार सहित विभिन्न थाना प्रभारी और पुलिस बल लगातार निगरानी में लगे रहे.

ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन