तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुई घटना

विज्ञापन

Buxar News: (ओंकार नाथ मिश्र ) बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में बुधवार को तालाब में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

मृतक की पहचान वीरपुर निवासी गुड्डु यादव के पुत्र अर्जुन यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अर्जुन अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था. सभी बच्चे पानी में उछल-कूद कर रहे थे. इसी दौरान अर्जुन गहरे पानी में चला गया और डूब गया. हालांकि साथ में मौजूद दोस्तों को इसकी भनक तक नहीं लगी और वे नहाकर अपने-अपने घर लौट गए.

घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को हुई चिंता

जब दोपहर तक अर्जुन घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. मां ने आसपास खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों ने तालाब में डूबने की आशंका जताई, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े.

स्थानीय ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब की गहराई से अर्जुन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन आनन-फानन में अर्जुन को लेकर चौगाईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मितेन्द्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

हैदराबाद से गांव लौट रहे पिता

मृतक के पिता गुड्डु यादव हैदराबाद में मजदूरी करते हैं. बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास हालत में गांव के लिए रवाना हो गए. वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे को याद कर उनका करुण विलाप सुन आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन