बक्सर : पनियारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर 1.42 लाख रुपये का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बिजली विभाग ने पनियारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में छह लोगों को गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा गया. सभी पर भारी जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Buxar News : बिजली जेई अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पनियारी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान छह लोगों को कथित रूप से गलत तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. मामले में जेई की ओर से सभी छह लोगों पर जुर्माना लगाया गया है. साथ ही सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

Also Read : कैमूर के अधवार गांव में घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी

बिजली जेई अवनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पनियारी गांव में कुछ लोग गलत तरीके से बिजली जला रहे हैं. सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान रामलाल सिंह, शिव परसन महतो, सुरेश यादव, लीलावती देवी, संजय कुमार सिंह और बिनोद सिंह को गलत तरीके से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया.

Also Read : भभुआ में कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर ने सात साल की बच्ची को रौंदा, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार

छह लोगों पर लगाया गया जुर्माना

जेई के अनुसार, रामलाल सिंह पर 13,008 रुपये, शिव परसन महतो पर 45,283 रुपये, सुरेश यादव पर 54,695 रुपये, लीलावती देवी पर 8,054 रुपये, संजय कुमार सिंह पर 3,288 रुपये और बिनोद सिंह पर 7,614 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सभी के खिलाफ सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

Also Read : कैमूर में आधार बनवाना बना मुसीबत, एक कंप्यूटर पर 30-35 आवेदकों का ही हो रहा काम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन