दीघा सब्जी मंडी में गैस पाइपलाइन कटने से भीषण आग, देर रात मची अफरातफरी, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

गैस पाइप लाइन कटने से लगी आग
Patna News: दीघा सब्जी मंडी में गैस पाइपलाइन कटने से भीषण आग, देर रात मची अफरातफरी, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू, आग लगने की सूचना पर कुल पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. इनमें गैस आग बुझाने के लिए विशेष फोम टेंडर भी शामिल था. पानी और फोम की बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
Patna News: (नितिश सिंह) पटना के दीघा सब्जी मंडी में बुधवार देर रात गैस पाइपलाइन कटने से अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थिति इतनी भयावह हो गई कि विस्फोट का खतरा भी मंडराने लगा, जिससे कोई भी व्यक्ति आग बुझाने के लिए आगे नहीं बढ़ सका.
पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही गेल के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
आग पर काबू पाने के लिए बंद की गई गैस सप्लाई
बताया जाता है कि आग बुझाने के लिए गैस पाइपलाइन की सप्लाई तुरंत बंद की गई, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई.
पांच दमकल गाड़ियों ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आग लगने की सूचना पर कुल पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. इनमें गैस आग बुझाने के लिए विशेष फोम टेंडर भी शामिल था. पानी और फोम की बौछार कर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
पाइपलाइन दुरुस्ती का काम जारी, इलाके में रोक लगी
फिलहाल गैस पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है और गैस सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है. प्रशासन ने घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के कामकाज पर रोक लगा दी है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है.
ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी 15 लोगों से भरी नाव, अब तक 3 शव मिले, 4 की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










