पीएम आवास शहरी प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सम्मानित होने के बाद छात्राएं

सम्मानित होने के बाद छात्राएं

मनेर नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं का जलवा दिखा. पेंटिंग, निबंध और प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. यह आयोजन बेटियों की प्रतिभा और देश के विकास में उनके योगदान को दर्शाता है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के मनेर में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत शनिवार को मनेर नगर परिषद कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें मनेर गर्ल्स हाई स्कूल की 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

पेंटिंग, निबंध और प्रश्नोत्तरी में दिखी प्रतिभा

प्रतियोगिता के दौरान पेंटिंग, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. छात्राओं ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और बेहतर पेंटिंग, निबंध तथा प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी क्षमता का परिचय दिया.

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मिला सम्मान

प्रतियोगिता में तीन टीमों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. नगर परिषद के सभापति विद्याधर विनोद सिंह, उपसभापति शंकर कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन और सिटी प्रबंधक पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. अन्य प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए.

'बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं'

नगर परिषद के सभापति विद्याधर विनोद सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज बेटियां शिक्षा सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और देश-दुनिया में अपना नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन गर्व की बात है.

बेहतर प्रदर्शन पर मिली सराहना

कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. उन्होंने छात्राओं को निरंतर पढ़ाई कर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में पार्षद अखिलेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि सनोज कुमार, रणवीर कुमार, नगर सहायक मुकेश कुमार, नगर कर्मी चंदन कुमार गुप्ता, लोकनाथ प्रसाद, जितेंद्र कुमार जीतू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन