तीन पदों पर 30 मई को होगी कोचस नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 11:55 AM

विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय का फोटो.

SASARAM NEWS : 8 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कुल 16 वार्ड पार्षद इस चुनाव में भाग लेंगे.

विज्ञापन

SASARAM NEWS : (रमेश कुमार पाण्डेय) कोचस नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 30 मई यानी शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय सासाराम स्थित सद्भावना भवन में संपन्न होगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी, हालांकि समय में आंशिक बदलाव संभव है.

तीन पदों के लिए निर्वाचन होगा

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत तीन पदों के लिए वार्ड पार्षद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और फिर मतदान कराया जाएगा. मतदान पूरी तरह गुप्त रहेगा. नगर पंचायत में कुल 16 वार्ड पार्षद इस चुनाव में भाग लेंगे.

राजनीतिक हलचल तेज

चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर पंचायत की राजनीति गरमा गई है. विभिन्न खेमों में जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है. पार्षदों को प्रलोभन देने और खरीद-फरोख्त की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में सुनी जा रही हैं.

प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

प्रशासन की ओर से चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पूरी प्रक्रिया जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण, निर्देशन और नियंत्रण में संपन्न होगी.

गौरतलब है कि बिहार नगर पालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर किया जाता है.

Also Read: अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ेगा सासाराम का लाल पीयूष राज, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हांगकांग रवाना

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन