सासाराम में हनुमंत कथा का आयोजन, प्रदीप भैया जी महाराज ने परिवार में संस्कार और एकजुटता का दिया संदेश

Author Punit Kr Pandey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
हनुमंत कथा में शामिल प्रदीप भैया जी व अन्य | Prabhat Khabar Network

हनुमंत कथा में शामिल प्रदीप भैया जी व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास में 'मंगलधाम के नाम' कार्यक्रम के तहत भव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया गया. संत प्रदीप भैया जी महाराज ने परिवार में संस्कार, एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का महत्व समझाया. भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

Rohtas News : शहर के सत्यम पैलेस में मंगलवार की देर शाम 'मंगलधाम के नाम' कार्यक्रम के तहत भव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध संत प्रदीप भैया जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा.

परिवार में संस्कार और एकजुटता जरूरी : प्रदीप भैया जी महाराज

हनुमंत कथा के दौरान प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा कि परिवार में संस्कार और एकजुटता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण परिवारों में दूरियां बढ़ रही हैं और पारिवारिक संस्कार कमजोर पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने सभी परिवारों से प्रतिदिन कम से कम एक समय एक साथ भोजन करने की अपील की, ताकि आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य मजबूत हो सके.

मंगलधाम को बताया राष्ट्रभक्ति और संस्कार का केंद्र

अपने प्रवचन में उन्होंने देवघर में निर्माणाधीन श्री मंगलधाम की चर्चा करते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कार, रामभक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणा केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना समाज के सहयोग से तैयार हो रही है और सभी लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की. साथ ही सनातन संस्कृति, सेवा, नैतिकता और सामाजिक समरसता के महत्व पर भी प्रकाश डाला.

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम में वृंदावन से आए भजन गायकों ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे. पूरा परिसर "जय श्री राम" और "बजरंगबली की जय" के जयघोष से गूंजता रहा. कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक कृष्णकांत दुबे, कार्यक्रम संयोजक भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश रंजन, विनोद कुमार चौबे, सहसंयोजक प्रमोद चंद्रवंशी, सुनील कुशवाहा, विद्यार्थी परिषद के सूरज सिंह, अनीश सिंह, हैप्पी सिंह, अमन पाठक, आर्यन कुमार, बृजेश कुमार, हिमांशु सिंह, सानू कुमार, छोटन पांडे, अशोक पांडे, वीरेंद्र राय, महेश जी, सत्यम गुप्ता, विपिन पांडे सहित सैकड़ों हनुमान भक्त मौजूद रहे.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन