सासाराम में नवप्रवेशी छात्रों को वाणिज्य के करियर अवसरों की दी जानकारी
व्याख्यान में शामिल अतिथि, शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं व अन्य| Prabhat Khabar Network
Sasaram News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में सीए विजित बंधुल ने वाणिज्य शिक्षा के महत्व और करियर की संभावनाओं पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी.
Sasaram News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित छह दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत बुधवार को ‘वाणिज्य का व्यवसाय में योगदान’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट विजित बंधुल उपस्थित रहे.
वाणिज्य शिक्षा से वित्तीय क्षेत्र में बेहतर अवसर
सीए विजित बंधुल ने छात्र-छात्राओं को व्यवसाय एवं वित्तीय क्षेत्र में वाणिज्य की भूमिका के साथ-साथ रोजगार और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वाणिज्य की शिक्षा छात्रों को वित्त, लेखांकन, बैंकिंग, कराधान और कॉरपोरेट क्षेत्र में आगे बढ़ने का मजबूत आधार प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि वाणिज्य शिक्षा के माध्यम से व्यवसाय और वित्तीय क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं.
सीए बनने की यात्रा के अनुभव किए साझा
मुख्य वक्ता ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए छात्र जीवन से चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने तक की यात्रा में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की. उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और सीखने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है.
Also Read : बिक्रमगंज-नटवार मुख्य सड़क पर पकड़ा गया 28 भैंसों से लदा कंटेनर, चालक समेत दो गिरफ्तार
डीन ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत
कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम का मंच संचालन बीकॉम के छात्र सुमित ने किया.
खेल प्रतियोगिता में प्रथम छात्रा सम्मानित
इस अवसर पर बीकॉम की नवप्रवेशी छात्रा रंजना को खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सीए विजित बंधुल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया.
शिक्षक और नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के शिक्षक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मयंक कुमार राय, डॉ. नवेंदु निधान एवं डॉ. मनीष सहित बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए